एक्सप्लोरर

Tesla Share Price: इस साल टेस्ला के शेयर 69 फीसदी गिरे, 140 अरब डॉलर कम हुई एलन मस्क की दौलत

अरबपति एलन मस्क की टेस्ला कंपनी के शेयरों को चीन में काफी नुकसान हुआ है. इस साल टेस्ला कंपनी के शेयर में 69 फीसदी की गिरावट आई है, जिसके कारण मस्क की सम्पति भी घट गई है.

Tesla Share Price in China : टेस्ला और ट्विटर कंपनी के सीईओ एलन मस्क (Tesla and Twitter CEO, Elon Musk) की कंपनी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरों (Tesla Share Price) को चीन में भारी नुकसान हुआ है. टेस्ला के शेयरों में लगातार 7वें दिन गिरावट देखी गई है. मालूम हो कि साल 2018 के बाद यह पहला मौका है जब टेस्ला कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट आई है. कंपनी ने फिलहाल चीन की फैक्ट्री में कारों के प्रॉडक्शन को बंद कर दिया है. शेयरों में गिरावट के कारण टेस्ला का मार्केट कैप 345 अरब डॉलर रह गया है. 

टेस्ला के शेयरों में 69 फीसदी गिरावट

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की कारों की डिमांड मार्केट में कम होती जा रही है. इससे टेस्ला का शेयर 11 फीसदी की गिरावट के साथ 109.10 डॉलर पर आ गया है. यह अप्रैल के बाद एक दिन में इस शेयर में आई सबसे बड़ी गिरावट है. इससे मस्क की नेटवर्थ में 8.80 अरब डॉलर की गिरावट आई और यह 130 अरब डॉलर रह गई. वैसे इस साल टेस्ला के शेयरों में 69 फीसदी गिरावट आई है और मस्क की नेटवर्थ 140 अरब डॉलर घट गई है.

टॉप 10 की लिस्ट से बाहर 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, शेयरों में गिरावट से टेस्ला का मार्केट कैप 345 अरब डॉलर रह गया है. यह वॉलमार्ट इंक, जेपी मोर्गन चेज एंड कंपनी और Nvidia Group से कम है. साथ ही टेस्ला S&P 500 Index में टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गई है. कंपनी दिसंबर 2020 से लगातार इस प्रतिष्ठित क्लब में शामिल थी. 

ये है कारण 

इस साल कंपनी के मार्केट कैप में 720 अरब डॉलर की गिरावट आई है. इसके पीछे का कारण है कि मस्क ट्विटर में इतना उलझे रहे कि वह अपने इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को भूल गए. इस कारण टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट आई. जानकारों की माने तो टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि कंपनी की समस्या कहीं ज्यादा गहरी है. 

ईयर एंड सेल में दिया ऑफर 

पहली बार कंपनी ने ईयर एंड सेल की घोषणा की है. कंपनी साल खत्म होने से पहले डिलीवरी लेने वाले ग्राहकों के लिए दो तरह की विशेष छूट दे रही है. पहले कंपनी ने 3,750 डॉलर की छूट देने की घोषणा की थी और अब इसे बढ़ाकर 7,500 डॉलर कर दिया है. चीन और अमेरिका के बाजार में डिमांड कम हो रही है. साथ ही टेस्ला को कई दूसरी कंपनियों से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

ये है दूसरी सबसे बड़ी वजह 

टेस्ला के शेयरों में गिरावट की एक और सबसे बड़ी वजह सामने आ रही है. अगले साल अमेरिका की इकॉनमी मंदी के चपेट में आ सकती है. इससे कारों की बिक्री पर असर पड़ेगा. मस्क ने कहा था कि 2023 में अमेरिका की इकॉनमी मंदी में फंस सकती है. इस साल की शुरुआत में कंपनी की वैल्यूएशन एक ट्रिलियन डॉलर के ऊपर पहुंच गई थी. तब इसका वैल्यूएशन दुनिया की 12 सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों के कंबाइंड वैल्यूएशन से अधिक था, इसकी सेल्स इनमें से किसी भी कंपनी के मुकाबले कहीं नहीं है.

ये भी पढ़ें - LIC Scheme: इस योजना में हर दिन करें 200 रुपये का इन्वेस्टमेंट, आपको मिलेगा 28 लाख का मोटा फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget