एक्सप्लोरर

Elon Musk-Tesla Update: क्या एलन मस्क की टेस्ला खोलने वाली है दिल्ली में शोरूम? डीएलएफ से चल रही बात!

Elon Musk Update: रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण दिल्ली में डीएलएफ के एवेन्यू मॉल, सायबर हब ऑफिस और गुरुग्राम सिटी के नजदीक रिटेल कॉम्प्लेक्स में टेस्ला जगह टटोल रही है.

Elon Musk-Tesla Update: एलन मस्क (Elon Musk) की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) ने फिर से भारत में एंट्री करने की तैयारी तेज कर दी है. कंपनी ने नई दिल्ली में अपने शोरूम के लिए स्पेस देखना शुरू कर दिया है. इससे संकेत मिल रहे कि कंपनी भारतीय बाजार में निवेश करने की तैयारी में है जिसे इस साल की शुरुआत में कंपनी ने होल्ड पर डाल दिया था.  

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शोरूम स्पेस के लिए रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डीएलएफ से बात कर रही है. एक और सोर्स ने कहा ये जरूरी नहीं कि डीएलएफ से हो रही बात डील में तब्दील हो जाए. टेस्ला दूसरी कंपनियों से भी बात कर रही है. हालांकि इस मुद्दे पर टेस्ला और डीएलएफ ने अनुरोध के बावजूद कोई कमेंट नहीं किया है

रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला कंज्यूमर एक्सपीरिएंस सेंटर के लिए 3000 से 5000 वर्ग फुट और इससे तीन गुना बड़ा स्पेस डिलिवरी और सर्विस ऑपरेशन के लिए तलाश कर रही है. दक्षिण दिल्ली में डीएलएफ के एवेन्यू मॉल, सायबर हब ऑफिस और गुरुग्राम सिटी के नजदीक रिटेल कॉम्प्लेक्स में टेस्ला जगह टटोल रही है. अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है. ये भी तय नहीं है कि टेस्ला 100 फीसदी टैक्स रेट पर कारें इंपोर्ट करेगी या नई ईवी पॉलिसी के तहत भारत में निवेश करेगी जिसमें कुछ ईवी पर 15 फीसदी टैक्स है.   

इस वर्ष अप्रैल महीने में एलन मस्क भारत दौरे पर आने वाले थे. एलन मस्क ने 10 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी थी कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए बेहद उत्साहित हैं. मस्क की भारत यात्रा के ऐलान से कुछ दिन पहले ही भारत सरकार एक नई ईवी पॉलिसी लेकर आई थी. इस पॉलिसी से देश में विदेशी कंपनियों के लिए ईवी प्लांट लगाना आसान हो गया है. सरकार ने अपनी नई ईवी पॉलिसी में उन विदेशी कंपनियों को इंपोर्ट ड्यूटी में छूट देने की बात कही है, जो देश में 500 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करेंगी. लेकिन मस्क ने अपनी यात्रा को टाल दिया. इस बारे में जानकारी साझा करते हुए एलन मस्क ने तब पोस्ट किया था कि टेस्ला की कुछ बड़ी जिम्मेदारियों की वजह से उन्होंने फिलहाल अपना भारत दौरा टाल दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि वह इस साल के आखिर तक भारत आने के लिए बेहद उत्साहित हैं.

एलन मस्क अपने भारत दौरे में टेस्ला के लिए भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसे कई योजनाओं का ऐलान करने वाले थे. भारत में 25,000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान करने का तब दावा किया जा रहा था. टेस्ला के अलावा एलन मस्क भारत में Starlink के प्रवेश के लिए भी लंबे वक्त से कोशिश कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें 

Multibagger Stock: 54 रुपये वाला स्टॉक ट्रेड कर रहा 1300 रुपये पर, ब्रोकरेज हाउस ने कहा, '2000 रुपये तक जाएगा शेयर'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Payment: गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget