एक्सप्लोरर

Tesla Robot Attack: टेस्ला के कर्मचारी पर रोबोट ने किया हमला, पटककर खून निकाल दिया, दो साल से मामले को दबा रही थी कंपनी 

Tesla Employee Attacked: टेस्ला की टेक्सास फैक्ट्री के अंदर एक कर्मचारी पर रोबोट ने जानलेवा हमला किया. वहां मौजूद कर्मचारियों ने इमरजेंसी स्टॉप का बटन दबाकर उसकी जान बचाई.

Tesla Employee Attacked: हॉलीवुड की कई साई-फाई फिल्मों में रोबोट को विलेन के तौर पर दिखाया गया है. इन फिल्मों में रोबोट पूरी दुनिया पर कब्जा कर लेते हैं. फिर मानव जाति को बचने के लिए कुछ बहादुर लोग उनसे संघर्ष कर दुनिया को बचाते हैं. यह सब फिल्मों में देखना बहुत अच्छा लगता है. मगर, क्या हो अगर आपके साथ सच में कुछ ऐसा हो जाए. एक रोबोट आप पर हमला कर दे. आपको पटककर पीटे और खून तक निकाल दे. ऐसा सच में हुआ है. वो भी दिग्गज ई-कार निर्माता टेस्ला की फैक्ट्री के अंदर. उसके एक कर्मचारी पर रोबोट ने हमला किया और उसका खून निकाल दिया. कंपनी दो साल से इस घटना को दबाए बैठी थी.

टेस्ला के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हुआ था हमला 

यह दुर्घटना टेस्ला के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ घटी. हादसा 2021 में हुआ. मगर, इसकी जानकारी हाल ही में सामने आई है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह इंजीनियर टेस्ला की टेक्सास के ऑस्टिन स्थित फैक्ट्री में काम कर रहा था. इसी बीच एक खराब हो चुके रोबोट ने उस पर हमला बोल दिया. चश्मदीदों में से एक ने इमरजेंसी स्टॉप का बटन दबा दिया और उसकी जान बच गई.

हाथों और पीठ को जोर से जकड़ लिया था रोबोट ने 

चश्मदीदों के अनुसार, यह इंजीनियर रोबोट को कंट्रोल करने वाले सॉफ्टवेयर को प्रोग्राम कर रहा था. उसने एल्युमिनियम काटने वाले दो रोबोट को डिसेबल कर लिया था ताकि उन पर काम किया जा सके. मगर, भूल से तीसरा रोबोट डिसेबल नहीं हो पाया. इसने इंजीनियर पर हमला बोल दिया और उसे जमीन पर पटक दिया. इसके बाद उसके हाथों और पीठ को जकड़ लिया. उसका खून बहने लगा. यह देखकर वहां मौजूद कर्मचारी ने इमरजेंसी स्टॉप बटन को दबा दिया. इसके बाद ही इंजीनियर रोबोट की पकड़ से छूट सका. 

इंजीनियर बाहर की ओर भागा तो खून की धारा बन गई

वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि रोबोट की पकड़ से बच निकलने के बाद जब वह इंजीनियर बाहर की ओर भागा तो खून की धारा बन गई थी. इस घटना की रिपोर्ट ट्रेविस काउंटी के अधिकारियों और स्वास्थ्य एजेंसियों को दी गई. इसकी एक कॉपी बाहर आ गई है. इसके मुताबिक, इंजीनियर के शरीर पर खुले हुए घाव थे, जो कि किसी चीज से कटने के थे. 

टेस्ला ने इस रिपोर्ट पर नहीं किया कमेंट

हालांकि, टेस्ला ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई कमेंट नहीं किया है. मगर, अमरीकी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रशासन को सौंपी रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला की टेक्सास फैक्ट्री में पिछले एक साल में हर 21 में से 1 कर्मचारी किसी न किसी वजह से चोटिल हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Wipro vs Cognizant: विप्रो और कंपनी के पूर्व सीएफओ जतिन दलाल के बीच कानूनी जंग शुरू, एक अन्य बड़े अधिकारी पर भी ठोका केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget