एक्सप्लोरर

Term Plan Benefits: सिर्फ इनकम टैक्स बचाने में नहीं, बल्कि इन कामों में भी बहुत मददगार हैं टर्म प्लान

Term Insurance Plan: जैसे-जैसे फाइनेंशियल ईयर समाप्त हो रहा है, लोग टैक्स बचाने की कवायदें तेज कर रहे हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग टर्म इंश्योरेंस का विकल्प चुनते हैं. हालांकि इसके कई और भी फायदे हैं...

चालू वित्त वर्ष (FY23) इस महीने के साथ ही समाप्त होने वाला है. इसके बाद इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरने का मौसम शुरू हो जाएगा. ऐसे में टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स बचाने (Income Tax Saving) के विभिन्न उपायों पर गौर कर रहे हैं. ऐसे करदाताओं की संख्या काफी ज्यादा है, जिन्होंने अभी तक टैक्स बचाने के उपाय नहीं किए हैं. अब ऐसे ज्यादातर करदाता टैक्स बचाने के लिए टर्म इंश्योरेंस (Term Insurance) का विकल्प चुन रहे हैं. हालांकि टर्म इंश्योरेंस के और भी कई फायदे (Term Insurance Benefits) हैं...

सबसे पहले बात करते हैं इनकम टैक्स की. इनकम टैक्स एक्ट (Income Tax) के तहत करदाताओं को कई प्रकार की छूट एवं कटौतियों का लाभ मिलता है. इनकम टैक्स एक्ट का 80सी सेक्शन टर्म इंश्योरेंस पर भी टैक्स सेविंग की सुविधा देता है. टर्म इंश्योरेंस खरीद कर करदाता 1.50 लाख तक की टैक्स सेविंग कर सकते हैं.

डेथ बेनेफिट भी टैक्सफ्री

टर्म इंश्योरेंस के टैक्स लाभ भी यहीं तक सीमित नहीं हैं. अगर अपके साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो टर्म इंश्योरेंस आपके आश्रितों को सुरक्षा प्रदान करता है. इसके तहत पॉलिसी नॉमिनी को डेथ बेनेफिट मिलता है. नॉमिनी को इस तरह जो भी रकम मिलती है, वह भी पूरी तरह से टैक्स फ्री होती है. इसके लिए इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 10सी में उपाय किए गए हैं.

फ्यूचर प्लानिंग के लिए जरूरी

अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो टर्म इंश्योरेंस इसमें भी मददगार है. भविष्य की योजना (Future Planning) तैयार करने में टर्म इंश्योरेंस प्लान (Term Insurance Plan) काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. यह फ्यूचर की सेफ्टी और सिक्योरिटी तो सुनिश्चित करता ही है, साथ ही इसमें प्रीमियम (Premium) का भी लोड कम पड़ता है. सामान्य जीवन बीमा की तुलना में यह कम खर्चीला होता है. हालांकि इसके फायदे भी जीवन बीमा की तुलना में अलग हैं.

इस तरह से कम करें प्रीमियम

जैसा कि आपको बताया जा चुका है, सामान्य लाइफ इंश्योरेंस प्लान (Life Insurance Plan) की तुलना में टर्म इंश्योरेंस प्लान के प्रीमियम कम होते हैं. आप टर्म इंश्योरेंस के प्रीमियम को और भी कम कर सकते हैं. टर्म प्लान जितनी कम उम्र में लिया जाता है, प्रीमियम उतना ही कम होता है. अगर आपकी उम्र अभी 18 साल है और 60 साल तक के लिए एक करोड़ का टर्म प्लान लेते हैं तो आपके लिए ऐसे प्रोडक्ट हजार रुपये से कम के मंथली प्रीमियम से मिलने लगते हैं. उम्र बढ़ने के साथ-साथ टर्म इंश्योरेंस के प्रीमियम भी बढ़ने लग जाते हैं.

ऐसे लोगों के लिए बेहद जरूरी

टर्म इंश्योरेंस वैसे लोगों के लिए बेहद जरूरी हो जाता है, जिन्होंने लंबी अवधि का कोई लोन लिया हुआ है. खासकर लोन लेकर घर खरीदने वालों को तो जरूरी तौर टर्म इंश्योरेंस खरीदने की हिदायत दी जाती है. ऐसी स्थिति में लोन की रकम के बराबर का टर्म इंश्योरेंस जरूरी है. यह आपके साथ कोई अनहोनी होने की स्थिति में आपके आश्रितों के सिर पर छत की सुरक्षा की गारंटी देता है.

ये भी पढ़ें: महंगा पड़ेगा घर बनवाते समय इन तरीकों से पैसे बचाना, भूलकर भी न करें ये गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget