एक्सप्लोरर

TCS Jobs: टीसीएस में फ्रेशर्स की बड़ी हायरिंग शुरू, 3.5 लाख कर्मचारियों को एआई ट्रेनिंग मिली

TCS Hiring Process: टीसीएस ने फ्रेशर्स के लिए हायरिंग खोल दी है. उन्हें निंजा, डिजिटल और प्राइम कैटेगरी में नौकरी दी जाएगी. आइए समझ लेते हैं कि कैसे आपको इसमें अप्लाई करना होगा और कितनी सैलरी मिलेगी.

TCS Hiring Process: देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) ने दो खुशखबरी दी है. पहला तो उन्होंने साल 2024 के लिए बड़े पैमाने पर फ्रेशर्स की हायरिंग शुरू कर दी है. साथ ही टीसीएस ने अपने लगभग 3.5 लाख कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्किल्स (AI Skills) की ट्रेनिंग दे दी है. इससे कंपनी को एआई के बढ़ते इस्तेमाल में अपनी भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी. यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 50 फीसदी हिस्सा है. कंपनी ने जनवरी में ऐलान किया था कि उनके 1.5 लाख कर्मचारियों को एआई स्किल्स की ट्रेनिंग दी जा चुकी है. 

10 अप्रैल तक करें एप्लाई, 26 को होगा टेस्ट  

टीसीएस (Tata Consultancy Services) ने बीटेक, बीई, एमसीए, एमएससी और एमएस की डिग्री हासिल कर चुके लोगों से 10 अप्रैल तक अप्लाई करने के लिए कहा है. फ्रेशर्स के लिए टेस्ट 26 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे. कंपनी ने इसकी जानकारी अपने कैरियर पेज पर दी है. आर्थिक सुस्ती से जूझ रहे आईटी सेक्टर के लिए यह बहुत बड़ा फैसला है. इंजीनियरिंग के छात्र इस साल बहुत परेशान थे. ज्यादातर कंपनियां कैंपस हायरिंग से भी दूरी बना चुकी थीं. शुक्रवार को टाटा ग्रुप की कंपनी ने ऐलान किया कि वह अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) के साथ जेनेरेटिव एआई पार्टनरशिप करने जा रही है. 

निंजा, डिजिटल और प्राइम केटेगरी में इतनी मिलेगी सैलरी 

रिक्रूटमेंट कैंपेन के तहत कंपनी तीन केटेगरी निंजा, डिजिटल और प्राइम में हायरिंग करेगी. हालांकि, टीसीएस ने यह खुलासा नहीं किया कि वह कितने लोगों को नौकरी देगी. मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, निंजा केटेगरी में 3.36 लाख, डिजिटल में 7 लाख और प्राइम केटेगरी में 9 से 11.5 लाख रुपये तक का पैकेज दिया जाएगा.

कैसे करें अप्लाई?

  1. आपको टीसीएस का नेक्स्ट स्टॉप (TCS NextStep) पोर्टल खोलना होगा. 
  2. रजिस्टर करने के बाद अप्लाई करें.
  3. अगर आप पहले ही रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं तो रिफरेंस नंबर के साथ लॉग इन करें. 
  4. एप्लिकेशन फॉर्म भरने एक बाद अप्लाई फॉर ड्राइव पर क्लिक कर दें.
  5. इसके बाद ट्रैक योर एप्लिकेशन पर क्लिक करें. आपका स्टेटस अप्लाइड फॉर ड्राइव दिखना चाहिए.

ये भी पढ़ें 

Anand Mahindra: एलन मस्क की डिमांड को आनंद महिंद्रा का समर्थन, जानिए क्या चाहते हैं टेस्ला के सीईओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget