एक्सप्लोरर

टीसीएस करेगी 5.6 करोड़ शेयर बायबैक, 16 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड अपने शेयरधारकों से साढ़े पांच करोड़ से भी ज्यादा शेयर वापस खरीदेगी. इस पर कुल मिलाकर करीब 16,000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है. कॉरपोरेट सेक्टर में सबसे बड़ी शेयर की वापस खरीद में ये एक है. कंपनी के निदेशक बोर्ड की बैठक के बाद तय हुआ

- 5 करोड़ 61 लाख 40 हजार 351 शेयर वापस खऱीदे जाएंगे. - हर एक शेयर के लिए कंपनी 2850 रुपये चुकाएगी. - ये सोमवार को बंद हुए भाव की तुलना में करीब 11 फीसदी ज्यादा है. सोमवार को टीएसएस के शेयर 2506.50 रुपये पर बंद हुए. - वापस खरीदे जा रहे शेयर, कुल शेयर का करीब 2.85 फीसदी है. कंपनी के कुल मिलाकर 6.36 लाख से भी ज्यादा शेयरधारक है, जिसमें से करीब 6.18 लाख छोटे शेयरधारक है. कंपनी के पास भारी तादाद में नकदी जमा है. अब इसी का इस्तेमाल शेयरों को वापस खऱीदने पर होगा. इस पूरी कवायद का मकसद शेयरधारकों को पुरस्कार भी देना है. ध्यान रहे कि शेयरों की वापस खरीद यानी बायबैक से निवेशकों को दो फायदा होता है. आम तौर पर बाजार भाव से थोड़े ज्यादा पर कंपनी शेयर वापस खरीदती है, जिससे निवेशकों को आसानी से मुनाफा हो जाता है. दूसरी ओर शेयरों की वापस खरीद होने की सूरत में बाजार में खरीद-बिक्री के लिए शेयर यानी फ्लोटिंग स्टॉक कम हो जाता है. इसका मतलब ये हुए कि बाजार में मांग के मुताबिक आपूर्ति कम हो जाती है जिससे शेयरों के भाव चढ़ने के आसार होते हैं. यानी यहां भी निवेशकों को मुनाफा हो सकता है. टीसीएस के बाद बाजार की दूसरी आईटी कंपनियों जैसे इंफोसिस की ओर से बायबैक का प्रस्ताव आने के आसार हैं. इसके पहले कॉगनिजेंट ने 3.4 अरब डॉलर कीमत के शेयर वापस खरीदने का ऐलान किया था. वैसे कॉगनिजेंट के शेयरों की खरीद-बिक्री विदेशी बाजारों में होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक मर्ज होने के बाद भी चलेगा पुराना चेक? हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
बैंक मर्ज होने के बाद भी चलेगा पुराना चेक? हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
भारत से 1100 मेगावॉट बिजली खरीदेगा नेपाल, पैदा हुआ बिजली का संकट
भारत से 1100 मेगावॉट बिजली खरीदेगा नेपाल, पैदा हुआ बिजली का संकट
मुंबई: चॉल वालों की खुली किस्मत, मकान के बदले मिलेगा बड़ा लग्जरी फ्लैट
मुंबई: चॉल वालों की खुली किस्मत, मकान के बदले मिलेगा बड़ा लग्जरी फ्लैट
1.46 लाख पर आया सोना, क्या आगे और गिरेगी कीमत?
1.46 लाख पर आया सोना, क्या आगे और गिरेगी कीमत?

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget