एक्सप्लोरर

Tax Savings: अपनी सैलरी में इन 8 बातों का रखें ध्यान, टैक्स में भरपूर होगी बचत

Tax Saving Tips: कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को हर वित्त वर्ष की शुरुआत में सीटीसी में कुछ बदलाव करने की सुविधा देती हैं. आइए जानते हैं ऐसे 8 बदलावों के बारे में, जो टैक्स बचाने में मददगार हैं...

आमतौर पर लोग टैक्स बचाने के उपायों पर अंतिम समय में गौर करते हैं, लेकिन समझदार व जागरुक टैक्सपेयर्स वित्त वर्ष की शुरुआत में ही इस उपाय में लग जाते हैं. एक ऐसा ही उपाय है कंपनियों की ओर से मिलने वाला मौका. कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को हर वित्त वर्ष की शुरुआत में सीटीसी में कुछ बदलाव करने की सुविधा देती हैं. अगर आपकी कंपनी भी सैलरी को रिस्ट्रक्चर करने की सुविधा दे रही है तो आप इसका इस्तेमाल टैक्स सेविंग में कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे ही आठ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं...

फ्यूल व ट्रैवल रिम्बर्समेंट

अगर आप टैक्सी या कैब से ऑफिस जाते हैं तो इसे रिम्बर्स कराना टैक्स-फ्री होता है. वहीं अगर आप अपनी कार या कंपनी से दी गई कार का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ईंधन व रख-रखाव के खर्च के लिए मिले भुगतान को टैक्स-फ्री करा सकते हैं.

ड्राइवर की सैलरी

कई कंपनियां अपने वरिष्ठ कर्मचारियों को ड्राइवर हायर करने के लिए पैसे देती है. इन मामलों में ड्राइवरों को दी जाने वाली सैलरी पर 900 रुपये प्रति माह की दर से मामूली टैक्स देना होता है.

लीव ट्रैवल असिस्टेंस

अगर चार साल की अवधि में दो बार क्लेम किया जाए तो आपके व आपके परिवार के घूमने-फिरने के खर्च के बदले मिले भुगतान को टैक्स-फ्री कराया जा सकता है. अब कोविड संबंधी पाबंदियां कम होने के बाद इस विकल्प का इस्तेमाल सुलभ हो गया है.

चल संपत्ति

अगर आपकी कंपनी चल संपत्ति खरीदने की सुविधा देती है तो मोटी बचत की जा सकती है. सेक्शन 17(2) के तहत अगर कोई गैजेट या उपकरण कंपनी के नाम पर खरीदा जाता है और कर्मचारी को पर्सनल यूज के लिए देती है तो इन मामलों में वैल्यू के महज 10 फीसदी के बराबर टैक्स लगता है.

इंटरनेट व फोन के बिल

वर्क फ्रॉम होम की लोकप्रियता ने इंटरनेट व फोन के बिल की अहमियत समझाई है. एक समय ऐसा था, जब लगभग हर कोई घर से ही काम कर रहा था. ऐसे खर्चों की रकम भी टैक्स-फ्री होती हैं. इसके लिए कर्मचरियों को मूल बिल लगाना पड़ता है.

अखबार व पत्र-पत्रिकाएं

अखबार व पत्र-पत्रिकाओं को खरीदने के लिए किए गए भुगतान भी टैक्स-फ्री होते हैं, बशर्ते उनका ऑरिजिनल बिल साथ में लगाया गया हो.

खाने-पीने के कूपन

इसके तहत एक वक्त के खाने के लिए 50 रुपये टैक्स-फ्री होते हैं. इस तरह से ऐसे कूपन का इस्तेमाल कर हर महीने 2,200 रुपये की सैलरी को टैक्स-फ्री बनाया जा सकता है. यह सुविधा लंबे समय से है, लेकिन कुछ ही कंपनियां इसका लाभ उठा रही हैं.

एनपीएस में योगदान

कई कंपनियां अपने कर्मचरियों को यह शानदार विकल्प देती है. सेक्शन 80 सीसीडी के तहत बेसिक पे के 10 फीसदी के बराबर की रकम का एनपीएस में योगदान करने पर यह टैक्सफ्री हो जाता है. साथ ही यह रिटायर होने के बाद सोशल सिक्योरिटी भी प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें: अडानी एंटरप्राइजेज ने की अच्छी वापसी, नुकसान में बंद हुए अडानी के 6 शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget