एक्सप्लोरर

Adani Stock Closing Today: अडानी एंटरप्राइजेज ने की अच्छी वापसी, नुकसान में बंद हुए अडानी के 6 शेयर

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों में सप्ताह के पहले दोनों दिन अच्छी तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आज के कारोबार में अलग तस्वीर देखने को मिली और अधिकांश शेयर नुकसान में रहे...

Adani Share Price: घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है, लेकिन दूसरी ओर अडानी समूह के शेयर (Adani Group Stocks) आज गुरुवार को भी गिरावट में रहे. आज के कारोबार में अडानी समूह के ज्यादातर शेयर शुरुआती कारोबार से ही गिरावट में रहे.

कम हुए 6 शेयरों के भाव

अडानी समूह के 10 में से 7 शेयरों ने आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की थी. हालांकि जब गुरुवार का कारोबार समाप्त हुआ तो इनमें से एक शेयर वापसी करने में सफल रहा. इस तरह कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 में से 6 शेयरों में गिरावट आई, जबकि चार शेयरों के भाव में तेजी देखी गई.

इन शेयरों में आया सुधाार

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा करीब 2.50 फीसदी की तेजी एनडीटीवी (NDTV) के शेयरों में आई. समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में आज दूसरे दिन भी अच्छी तेजी रही. कारोबार समाप्त होने के बाद यह करीब 1.25 फीसदी के फायदे में रहा. इसने कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की थी और खुलते ही 0.50 फीसदी डाउन हो गया था. इनके अलावा अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के शेयरों के भाव में भी कुछ तेजी आई.

इन्हें उठाना पड़ा नुकसान

दूसरी ओर अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) 2.50 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहा. अडानी पावर (Adani Power) में 1.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) में करीब एक-एक फीसदी की गिरावट रही. इनके साथ-साथ अडानी ग्रीन (Adani Green) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) भी नुकसान में रहे.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नाम आज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में) बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी 191.70 2.43
अडानी एंटरप्राइजेज 1870.05 1.23
अडानी ग्रीन 940.90 -0.20
अडानी पोर्ट्स 661.65 0.63
अडानी पावर 189.40 -1.58
अडानी ट्रांसमिशन 1031.65 -1.06
अडानी विल्मर 410.35 -0.45
अडानी टोटल गैस 914.30 -2.53
एसीसी 1767.50 0.53
अंबुजा सीमेंट 392.45 -0.92

दो दिन से बिकवाली हावी

इससे पहले सप्ताह के दोनों शुरुआती दिन अडानी समूह के लिए बढ़िया साबित हुए थे. सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को अडानी समूह के सभी 10 शेयर बढ़त लेकर बंद हुए थे. वहीं मंगलवार को समूह के 10 में से 7 शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार को बंद किया था. अडानी के तीन शेयरों अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) पर सप्ताह के दोनों शुरुआती दिन अपर सर्किट लगा था, जिस पर बुधवार से ब्रेक लगा हुआ है.

ये भी पढ़ें: आर्थिक मोर्चे पर अब यूएन ने दिया झटका, वृद्धि दर में इतनी गिरावट का डर

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget