एक्सप्लोरर

Tata Play IPO: आईपीओ लाने के लिए गोपनीय तरीके से ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल करने वाली पहली कंपनी बनी Tata Play

Tata Play IPO Update: टाटा प्ले का आईपीओ आता है तो 18 सालों में ये पहला मौका होगा जब टाटा की किसी कंपनी का आईपीओ आएगा.

Tata Play IPO: टाटा समूह की कंपनी टाटा प्ले सेबी के पास गोपनीय तरीके से आईपीओ लाने के डॉक्यूमेंट जमा कराने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है. टाटा समूह ने 29 नवंबर, 2022 को सेबी, बीएसई और एनएसई के पास डॉक्यूमेंट जमा कराया है. हाल ही में सेबी ने आईपीओ के लिए ड्रॉफ्ट पेपर (Draft Red Herring Prospectus ) गोपनीय तरीके से प्री-फाइलिंग करने के नियम को लागू किया है. 

कॉफिडेंशियल फाइलिंग के तहत आईपीओ लाने वाली कंपनी सेबी के पास प्राइवेट तरीके से रजिस्ट्रेशन फाइल करने के साथ आईपीओ लॉन्चिंग की तारीख के नजदीक आने तक ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल करने की इजाजत देता है. इस नियम के तहत कंपनियों को ड्रॉफ्ट पेपर को गुप्त रखने में मदद मिलती है. ऑफर डॉक्यूमेंट्स को सेबी और एक्सचेंज तो देख सकते हैं लेकिन इसके अलावा कोई और नहीं देख सकता है.  सेबी की अपनी प्रतिक्रिया जारी करने और कंपनी जब आईपीओ लॉन्च करने का मन बनाती है तो कंपनी को अपडेटेड ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल करना होगा. 

क्या होगा आईपीओ का साइज!
डायरेक्ट-टू-होम (D2H) सेवा देने वाली टाटा समूह की कंपनी टाटा प्ले ( पहले टाटा स्काई) 2000 से 2500 करोड़ रुपये आईपीओ के जरिए जुटा सकती है. दरअसल टाटा स्काई में Disney समेत कई निवेशक अपना हिस्सा बेचना चाहती हैं. टाटा प्ले ने पांच इवेंस्टमेंट बैंक तय किए हैं जिसमें कोटक महिंद्रा कैपिटल, बैंक ऑफ अमेरिका, सिटी, मॉर्गन स्टैनली और आईआईएफएल शामिल हैं.  

टाटा संस की 41.49% स्टेक
साल 2004 में टाटा स्काई ने टाटा संस और नेटवर्क डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन सर्विसेज एफजेड-एलएलसी (एनडीडीएस) के बीच 80:20 के ज्वाइंट वेंचर के रूप में ऑपरेशनल होकर काम करना शुरू किया था. एनडीडीएस, रूपर्ट मर्डोक की कंपनी 21 सेंचुरी फॉक्स का हिस्सा है. Disney ने 2019 में फॉक्स का अधिग्रहण किया था जिसके बाद Disney के पास टीएस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के माध्यम से टाटा स्काई में एक और 9.8 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि कंपनी में टाटा संस की 41.49 फीसदी हिस्सेदारी है.

18 साल बाद टाटा का आईपीओ!
2004 के बाद टाटा समूह की ओर से किसी भी कंपनी का आईपीओ नहीं आया है. 2004 में करीब 18 साल पहले देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कसंलटेंसी सर्विसेज (TCS) का आईपीओ आया था. टीसीएस ने आईपीओ के जरिए 5500 करोड़ रुपये जुटाये थे. अब टाटा प्ले के आईपीओ लाने की बारी है. 

ये भी पढ़ें 

Digital Rupee: दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू और भुवनेश्वर में आज से लॉन्च होने जा रहा आरबीआई का डिजिटल करेंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
Petrol- Diesel Price Today: 20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget