एक्सप्लोरर

Swiggy ने सॉफ्टबैंक विजन फंड-2, प्रोसस की अगुवाई में जुटाए 1.25 अरब अमेरिकी डॉलर

Swiggy के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने कहा, ‘‘कुछ सबसे दूरदर्शी वैश्विक निवेशकों की भागीदारी स्विगी के मिशन और भारत से बाहर एक स्थायी और प्रतिष्ठित कंपनी बनाने की उसकी क्षमता को दर्शाती है.’’

मुंबई: अगर Zomato ने पिछले हफ्ते अपने IPO से 1.25 बिलियन डॉलर जुटाए, तो क्या उसका प्रतिद्वंद्वी Swiggy पीछे रहने वाला है? ऐसा लगता है कि कोई भी भारत के फूड डिलीवरी एकाधिकार में एक इंच भी देना नहीं चाहता है.

ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना पहुंचाने वाले प्लेटफॉर्म Swiggy ने मंगलवार को सॉफ्टबैंक विजन फंड-2 और प्रोसस की अगुवाई में 1.25 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 9,345 करोड़ रुपये) जुटाने की घोषणा की जो कि Zomato द्वारा 16 जुलाई को बंद हुए अपने आईपीओ के जरिए जुटाई गई राशि के बराबर है.

सूत्रों के मुताबिक वित्त पोषण के इस दौर के पूरा होने के बाद कंपनी का मूल्यांकन 5.5 अरब डॉलर (करीब 41,125 करोड़ रुपये) हो जाएगा. Swiggy के प्रतिस्पर्धी Zomato ने हाल में अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) बंद की, जिसके तहत उसका मूल्यांकन 64,365 करोड़ रुपये था.

Swiggy ने एक बयान में कहा कि वित्त पोषण में कंपनी के दीर्घकालिक निवेशक प्रोसस के साथ ही अन्य मौजूदा निवेशकों एक्सेल पार्टनर्स और वेलिंगटन मैनेजमेंट ने भागीदारी की. इसके साथ ही सॉफ्टबैंक विजन फंड-2 द्वारा भारतीय खाद्य वितरण श्रेणी में यह पहला निवेश है. इसके अलावा, स्विगी ने नए निवेशकों अमांसा कैपिटल, कार्मिग्नैक, फाल्कन एज कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और थिंक इन्वेस्टमेंट्स का स्वागत किया. 

Swiggy के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने कहा, ‘‘कुछ सबसे दूरदर्शी वैश्विक निवेशकों की भागीदारी स्विगी के मिशन और भारत से बाहर एक स्थायी और प्रतिष्ठित कंपनी बनाने की उसकी क्षमता को दर्शाती है.’’उन्होंने कहा कि भारत में फूड डिलीवरी का दायरा बहुत बड़ा है और अगले कुछ सालों में कंपनी इस श्रेणी को बढ़ाने के लिए आक्रामक तरीके से निवेश जारी रखेगी. मजेटी ने कहा, ‘‘हमारा सबसे बड़ा निवेश हमारे गैर-खाद्य व्यवसायों में होगा, जिसमें कम समय में जबरदस्त वृद्धि हुई है, खासकर पिछले 15 महीनों में.’’

यह भी पढ़ें: 

Investment In IPO: आईपीओ में निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान

ADB बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को घटाकर 10 प्रतिशत किया, कोरोना बनी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget