एक्सप्लोरर

Suraj Estate Developers IPO: पैसा कमाने का आया मौका! इस रियल एस्टेट कंपनी का खुल रहा आईपीओ, जानें प्राइस बैंड से लेकर अन्य डिटेल

Suraj Estate Developers IPO: सूरज एस्टेट डेवलपर्स का आईपीओ निवेशकों के लिए जल्द खुलने वाला है. अगर आप इस आईपीओ में पैसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले इसके डिटेल्स जान लें.

Suraj Estate Developers IPO: पिछले कुछ समय में टाटा टेक और IREDA जैसी कंपनियों ने आईपीओ के जरिए निवेशकों की तगड़ी कमाई करवाई है. मुंबई स्थित सूरज एस्टेट डेवलपर्स जल्द ही अपना आईपीओ लाने वाला है. यह इश्यू 18 दिसंबर, 2023 को निवेशकों के लिए खुल रहा है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 400 करोड़ रुपये की रकम इकट्ठा करना चाहती है. आईपीओ की खास बात ये है कि इसमें पूरी तरीके से फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे और ऑफर फॉर सेल के जरिए कोई भी शेयर नहीं आ रहा है. अगर आप भी इसमें निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इसके डिटेल्स के बारे में जानकारी दे देते हैं.

कब तक कर पाएंगे आईपीओ को सब्सक्राइब

मुंबई स्थित सूरज एस्टेट डेवलपर्स का आईपीओ निवेशकों के लिए 18 दिसंबर, 2023 को खुलेगा. इसमें आप 20 दिसंबर, 2023 तक पैसे लगा सकते हैं. एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 15 दिसंबर, 2023 को खुल जाएगा. chittorgarh.com वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, शेयरों का अलॉटमेंट 21 दिसंबर, 2023 को होगा. जिन निवेशकों को अलॉटमेंट नहीं मिलेगा, उन्हें 22 दिसंबर को रिफंड मिल जाएगा. सफल निवेशकों के शेयर डीमैट खाते में 22 दिसंबर को ट्रांसफर किए जाएंगे. शेयरों की लिस्टिंग 26 दिसंबर, 2023 को होगी. शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर की जाएगी. इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा, QIB के लिए 50 फीसदी हिस्सा और NII के लिए 15 फीसदी हिस्से को रिजर्व किया गया है.

क्या है GMP का हाल

कंपनी ने अभी तक आईपीओ के प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है. आईपीओ के जीएमपी की बात करें तो यह फिलहाल 0 के स्तर पर बना हुआ है.

आईपीओ द्वारा जुटाई गई रकम का क्या करेगी कंपनी

आईपीओ द्वारा जुटाई गई रकम में से 285 करोड़ रुपये का इस्तेमाल लोन चुकाने के लिए किया जाएगा. इसमें से 35 करोड़ रुपये से कंपनी मुंबई में जमीन खरीदेगी. बाकी राशि का इस्तेमाल कंपनी आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ऑपरेशन के लिए करने वाली है. मनीकंट्रोल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पर सितंबर, 2023 तक 568.83 करोड़ रुपये का कर्ज है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में कुल 32.06 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था. इसमें सालाना आधार पर 21 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी. कंपनी की कुल कमाई सालाना आधार पर 12.1 फीसदी बढ़कर 305.70 करोड़ रुपये हो गई थी.

ये भी पढ़ें-

Train Cancelled List 8 Dec: यात्रीगण ध्यान दें! एक बार फिर रेलवे ने किया कुछ ट्रेनों को कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget