एक्सप्लोरर

Share Market: शेयर बाजार का खेल, एफएंडओ ही नहीं इंट्राडे में भी पैसे गंवाते हैं इन्वेस्टर, 70 फीसदी को होता है नुकसान

Intraday Trading: सेबी ने इंट्राडे ट्रेडिंग पर एक रिपोर्ट हाल ही में जारी की है, जिसमें पता चलता है कि बाजार में इस तरह के ट्रेड में हर 10 में से 7 निवेशकों को नुकसान होता है...

शेयर बाजार निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और निवेश का पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है. हालांकि बाजार के आंकड़े निवेशकों को डराने वाले हैं. शेयर बाजार में ज्यादातर निवेशकों खासकर छोटे निवेशकों को नुकसान ही उठाना पड़ता है, भले ही वे डेरिवेटिव सेगमेंट की जगह कैश सेगमेंट में पैसे लगा रहे हों.

इंट्राडे में इतने निवेशक कराते हैं नुकसान

बाजार नियामक सेबी की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि मार्च 2023 में समाप्त हुए वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कैश सेगमेंट में इंट्राडे ट्रेड करने वाले हर 10 निवेशकों में से 7 को नुकसान उठाना पड़ा. इसका मतलब हुआ कि कैश सेगमेंट में इंट्राडे ट्रेड करने वाले 70 फीसदी निवेशकों को नुकसान हुआ. यह बताता है कि इंट्राडे ट्रेड करने वाले ज्यादातर इन्वेस्टर बाजार में पैसे गंवाते हैं.

4 गुने से ज्यादा बढ़ी निवेशकों की संख्या

सेबी की रिपोर्ट बताती है कि जैसे-जैसे बाजार में निवेशकों की संख्या में इजाफा हो रहा है, इंट्राडे में ट्रेड करने वाले इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स की संख्या भी बढ़ रही है. रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 से वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान इक्विटी कैश सेगमेंट में इंट्राडे ट्रेड करने वाले निवेशकों की संख्या में 300 फीसदी से ज्यादा यानी 4 गुने से ज्यादा की तेजी आई. रिपोर्ट के अनुसार, कैश सेगमेंट में मौजूद हर तीन में से एक इन्वेस्टर ने इंट्राडे ट्रेड में हिस्सा लिया.

एफएंडओ में और ज्यादा खराब हाल

इससे पहले सेबी ने फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेड करने वालों के बारे में कुछ समय पहले एक रिपोर्ट जारी की थी. उसमें बाजार नियामक ने बताया था कि बाजार के डेरिवेटिव सेगमेंट यानी फ्यूचर एंड ऑप्शंस में ट्रेड करने वाले खुदरा निवेशकों में 90 फीसदी से ज्यादा को नुकसान उठाना पड़ता है. सेबी निवेशकों को लगातार फ्यूचर एंड ऑप्शंस से दूर रहने की सलाह देता आया है.

सबसे ज्यादा युवाओं को हो रहा नुकसान

अब ताजी रिपोर्ट की बात करें तो इंट्राडे में भी एफएंडओ की तरह सबसे ज्यादा युवा निवेशक हिस्सा ले रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार इंट्राडे सेगमेंट में घाटा उठाने वाले 76 फीसदी निवेशक 30 साल से कम उम्र वाले हैं. वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 के दौरान शेयर बाजार में इंट्राडे ट्रेड करने वाले युवा निवेशकों (30 साल से कम उम्र वाले) की संख्या महज 18 फीसदी से बढ़कर 48 फीसदी पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: बजट से पहले सर्वे में सामने आई बात, खुदरा निवेशकों के पास हैं इतने लाख करोड़ के शेयर

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget