एक्सप्लोरर

Stock Market Today: Sensex 359 अंक की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और सेंसेक्स 359 अंक और चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया.

मुंबई: शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और सेंसेक्स 359 अंक और चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया. आईटीसी, एसबीआई और कोटक बैंक के शेयरों में बढ़त से बाजार धारणा मजबूत हुई.

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 50,687.51 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया. बाद में सेंसेक्स 358.54 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,614.29 अंक के अपने नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105.71 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,895.65 अंक पर बंद हुआ. यह इसका नया रिकॉर्ड है। इससे पहले दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी ने 14,913.70 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ.

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी का शेयर सबसे अधिक करीब छह प्रतिशत चढ़ गया. एसबीआई, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी तथा बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में रहे.

वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयरों में गिरावट आई. रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार एशियाई बाजारों के कमजोर रुख के बावजूद बढ़त के साथ बंद हुए. साहसी बजट के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं. अर्थव्यवस्था के प्रति विदेशी निवेशकों का भरोसा कामय है.’’ उन्होंने कहा कि खास बात यह है कि दिन में कारोबार के दौरान घरेलू बाजार का बाजार पूंजीकरण 20,000 अरब रुपये के आंकड़े को पार कर गया.

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, हांगकांग, सियोल और शंघाई में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे. इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget