एक्सप्लोरर

Gift Nifty Today: ट्रंप के टैरिफ वॉर से सहमा भारतीय बाजार, 540 अंक गिरा सेंसेक्स, इन स्टॉक्स में आयी भारी गिरावट

Stock Market 31 July 2025: भारत पर ताजा टैरिफ लगाने के अमेरिका के फैसले का सीधा बाजार से संबंध है. संवाददाताओं के साथ बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बातचीत अभी चल रही है

Stock Market Today: भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले के एक दिन बाद, गुरुवार 31 जुलाई 2025 को भारतीय घरेलू बाजार पर इसका असर साफ दिख रहा है. ये टैरिफ की नई दरें शुक्रवार 1 अगस्त से लागू हो जाएंगी. इसके बाद हफ्ते के चौथे कारोबार दिन की शुरुआत होते ही सेंसेक्स 540 अंक टूटा गया तो वहीं एनएसई पर निफ्टी 24700 के नीचे जाकर खुला. इसके साथ ही, डॉलर के मुकाबले रुपये 27 पैसे और कमजोर होकर 87.42 की तुलना में आज 87.69 पर जाकर खुला. आज जिन शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है, उनमें टैक्सटाइल और सीफूड शामिल है. अमेरिका में  भारत से झींगा मछली एक्सपोर्ट करने वाले अवंती फीड्स, एपेक्स फ्रोजन फूड्स और वाटरबेस लिमिटेड के शेयरों में 6 प्रतिशत तक की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है.

भारत पर टैरिफ से बाजार पर असर:

राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौते पर अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है. निवेशकों की नजर अब इस पर टिकी है कि बाजार कैसी प्रतिक्रिया देता है. इससे पहले गिफ्टी निफ्टी फ्यूचर्स बाजार में 0.73 प्रतिशत गिरकर 24,675 पर कारोबार कर रहा था, जो दलाल स्ट्रीट की कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा था.

दूसरी ओर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया. इसके बाद अब सितंबर में भी संभावित रेट में कटौती की उम्मीद अब कमजोर पड़ी है.

डील में देरी से अनिश्चितता

भारत पर ताजा टैरिफ लगाने के अमेरिका के फैसले का सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ा है. संवाददाताओं से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बातचीत अभी जारी है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि भारतीय सामानों पर शुक्रवार से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा.

ट्रंप ने कहा कि वे उन देशों में शामिल हैं जहां सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया जाता है, और वह इसमें कटौती के इच्छुक हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम अभी भारत से बातचीत कर रहे हैं और देखेंगे कि आगे क्या होता है. इस बारे में हमें हफ्ते के अंत तक स्पष्टता मिल जाएगी. इसके साथ ही, ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर अतिरिक्त हर्जाने का भी ऐलान किया है, जो भारत सहित अन्य मॉस्को से तेल खरीदने वाले देशों पर असर डाल सकता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget