एक्सप्लोरर

आज सेंसेक्स में 1000 अंकों की तेजी, निफ्टी ने भी दिखाई दमदार रैली; पहुंची 22500 के पार

Share Market Today: सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को भले ही शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिली, लेकिन एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को फिलहाल वेट एंड वॉच मोड में रहने की सलाह दी.

Share Market Today: शेयर बाजार में सोमवार को आई भारी गिरावट के बीच मंगलवार को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी-50 में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स 74,800 के पार चला गया, जबकि निफ्टी-50 इंट्राडे में 22,650 से ऊपर चला गया.

बीएसई सेंसेक्स 1,089 अंक या 1.49 परसेंट की बढ़त के साथ 74,227.08 पर बंद हुआ. इसी तरह से निफ्टी-50 374 अंक या 1.69 परसेंट की उछाल के साथ 22,535.85 पर बंद हुआ. निफ्टी ऑटो, आईटी, रियल्टी, मेटल ने भी धुआंधार कारोबार किया. इनमें 1.2-2.5 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई और इसी के साथ तीन दिन की गिरावट का सिलसिला भी थम गया.

कब तक ग्लोबल मार्केट में रहेगी अस्थिरता?  

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी के विजयकुमार ने इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए कहा, ''ग्लोबल मार्केट में बढ़ी अनिश्चितता और अस्थिरता कुछ और समय के लिए बनी रहेगी. इस उठापटक से कुछ महत्वपूर्ण संकेत मिले हैं जैसे कि ट्रेड वॉर अमेरिका और चीन के बीच ही सीमित रहने वाला है. यूरोपीय यूनियन और जापान जैसे कई और देशों ने बातचीत का विकल्प चुना है. भारत ने पहले ही अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत शुरू कर दी है.''

उन्होंने आगे कहा, ''दूसरी बात यह है कि अमेरिका में मंदी आने की संभावना बढ़ गई है. तीसरा ये कि टैरिफ से चीन के प्रभावित होने की संभावना सबसे अधिक है. अगर चीन पर 50 परसेंट और टैरिफ लगाने की ट्रंप की धमकी लागू हो जाती है, तो इससे अमेरिका को चीनी निर्यात लगभग रुक जाएगा. चौथा, चीन मेटल्स जैसे अपने प्रोडक्ट्स को अन्य देशों में डंप करने की कोशिश करेगा.''

वेट एंड वॉच मोड में रहे निवेशक

उन्होंने आगे कहा, ''निवेशक कुछ समय तक के लिए वेट एंड वॉच मोड में रह सकते हैं क्योंकि स्थिति स्पष्ट होने में वक्त लगेगा. चूंकि, भारत के मैक्रोज स्थर हैं. हम वित्त वर्ष 26 में लगभग 6 परसेंट की दर से आगे बढ़ सकते हैं, लार्जकैप का वैल्यूएशन भी ठीक है इसलिए लॉन्ग टर्म इंवेस्टर्स हाई क्वॉलिटी वाले लार्जकैप में निवेश के बारे में सोच सकते हैं. चूंकि, ट्रंप के फार्मास्यूटिकल्स पर टैरिफ लगाने की संभावना नहीं है इसलिए इन स्टॉक पर दांव लगाया जा सकता है.'' 

ये भी पढ़ें:

ब्लैक मंडे के बाद आज क्यों मार्केट में दिखा शानदार उछाल, ये हैं पांच बड़े कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
LPG News: बचाकर चलो गैस, होर्मुज से 90% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा, कंपनियों ने झेला 700 रुपए का नुकसान
बचाकर चलो गैस, होर्मुज से 90% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा, कंपनियों ने झेला 700 रुपए का नुकसान
Flight Tickets: 4999 का फ्लाइट टिकट 9000 में कैसे बदल जाता है? कम किराया दिखाकर कैसे जेब काटती हैं एयरलाइंस? समझें पूरा खेल
4999 का फ्लाइट टिकट 9000 में कैसे बदल जाता है? कम किराया दिखाकर कैसे जेब काटती हैं एयरलाइंस? समझें पूरा खेल
Petrol-Diesel Price: होर्मुज संकट से टेंशन में सरकार, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा या टैक्स घटाएगी सरकार?
होर्मुज संकट से टेंशन में सरकार, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा या टैक्स घटाएगी सरकार?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका...’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा
होर्मुज पर जैसे ही यूएस ने टैरिफ का किया ऐलान तो भड़के लूला, ट्रंप से कहा- न बनें समुद्री डकैत
Embed widget