एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में कोहराम : सेंसेक्स 1941 अंक टूटकर 35,634 पर बंद, निफ्टी 538 पॉइंट लुढ़का, Reliance का शेयर 13% फिसला

स्टॉक मार्केट में आज बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 1941 अंक यानी 5.17 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 35,634 पर जाकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज कोहराम मच गया, कोरोना वायरस की ग्लोबल चिंताओं के चलते बाजार में भारी गिरावट देखी गई और वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल को लेकर प्राइस वॉर छिड़ने की आशंका है. इन दोनों वजहों के चलते आज घरेलू शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई. भारतीय शेयर बाजार में आज पॉइंट की गिरावट के हिसाब से सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स में करीब 1950 अंकों की गिरावट देखने को मिली है, वहीं दिसंबर 2018 के बाद से निफ्टी सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ है.

क्यों टूटा बाजार दुनिया में लगतार फैल रहे कोरोना वायरस का आर्थिक गतिविधयों पर असर गहराने से देश दुनिया के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई. कोरोना वायरस के तेजी से फैलने और तेल के दाम में बड़ी गिरावट के साथ ग्लोबल बाजारों में नरमी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा. बीएसई का सेंसेक्स दिन में एक समय 2467 अंक लुढ़क गया था.

कैसे बंद हुआ बाजार स्टॉक मार्केट में आज बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 1941.67 अंक यानी 5.17 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 35,634.95 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 538 अंक यानी 4.90 फीसदी लुढ़ककर 10,451.45 पर बंद हुआ है.

हैवीवेट शेयरों में आज ये शेयर टूटे आज ऑयल एंड गैस शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखी गई. ओएनजीसी का शेयर 16 फीसदी टूटा और वेदांता का शेयर 15.26 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर तो आज 13 फीसदी से ज्यादा टूट गया है और 1104 रुपये के भाव पर आ गया है.

कैसे शुरू हुआ बाजार स्टॉक मार्केट आज भारी गिरावट के साथ खुला और कारोबार की शुरुआती से ही ऐतिहासिक गिरावट देखी गई. सेसेंक्स में 2100 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई, निफ्टी में भी 550 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही. आज चीन और जापान के शेयर बाज़ारों में भी भारी गिरावट दर्ज रही है, शुरुआती कारोबार की गिरावट पांच साल में सबसे बड़ी गिरावट के तौर पर देखी गई. शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान भारी गिरावट के चलते निवेशकों के करीब पांच लाख करोड़ रुपये डूब गए.

दूसरे बाजार चीन , हांगकांग, दक्षिण कोरिया और जापान प्रमुख स्टॉक इंडेक्स में 5 प्रतिशत के दायरे में गिरावट रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget