एक्सप्लोरर

Stock Market: तिमाही नतीजों और ग्लोबल संकेतों से तय होगी बाजार की चाल, जानें किन कंपनियों के आएंगे नतीजे?

Stock Market Update: शेयर बाजार में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अगले हफ्ते बाजार में ग्लोबल संकेतों के साथ कंपनियों के तिमाही नतीजों का असर भी देखने को मिलेगा.

Stock Market Update: शेयर बाजार में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अगले हफ्ते बाजार में ग्लोबल संकेतों के साथ कंपनियों के तिमाही नतीजों का असर भी देखने को मिलेगा. आने वाले सप्ताह में इक्विटी बाजारों में उठापटक का दौर देखने को मिल सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, विदेशी निवेशकों की फंड निकासी पर भी बाजार की नजरें टिकी रहेंगी.

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
स्वस्तिका इंवेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘यह उम्मीद की जाती है कि यूएस फेड रिजर्व की टिप्पणी और कमजोर कमाई के बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में रही तेज गिरावट के बाद नया सप्ताह थोड़ा नरम स्तर पर शुरू होगा. इस हफ्ते की धारणा अप्रैल महीने की मासिक डेरिवेटिव की मियाद खत्म होने और चौथी तिमाही के नतीजों के साथ ही वैश्विक संकेतों से प्रभावित रह सकती है.’’

HUL समेत कई कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
मीणा ने कहा कि ICICI Bank के तिमाही परिणामों पर सोमवार को बाजार की प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी. वहीं, इस हफ्ते HDFC LIfe, Bajaj Auto, HUL, अंबुजा सीमेंट, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, वेदांत, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और विप्रो के भी तिमाही परिणाम आने वाले हैं.

कच्चे तेल की कीमतों पर भी रहेगी नजर
मीणा ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारतीय इक्विटी बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं और अमेरिका में दरों में बढ़ोतरी की चिंताओं के बीच उनके व्यवहार पर इस हफ्ते नजरें टिकी रहेंगी. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कायम अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार की नजर रहेगी.

नुकसान में बंद हुआ शेयर बाजार
एम्के वेल्थ मैनेजमेंट के शोध प्रमुख जोसफ थॉमस ने कहा, ‘‘पूर्वी यूरोप में अभी भी लगातार युद्ध की स्थिति बनी हुई है. ईसीबी के दरों में बदलाव करने की संभावना है, और फेडरल रिजर्व की प्रतिक्रिया से भी आने वाले सप्ताह में बाजारों का रुख तय होगा.’’ बीते हफ्ते में घरेलू शेयर बाजार नुकसान के साथ बंद हुए थे. पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,141.78 अंक यानी 1.95 फीसदी टूटा, जबकि निफ्टी 303.70 अंक यानी 1.73 फीसदी के नुकसान पर रहा.

फेड रिजर्व की दरों में बढ़ोतरी की संभावना
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका कहते हैं, ‘‘फेड रिजर्व की दरों में बढ़ोतरी की संभावना, बढ़ती मुद्रास्फीति और बॉन्ड प्रतिफल के अलावा सुस्त पड़ती आर्थिक वृद्धि, रूस- यूक्रेन युद्ध का लंबा खिंचना और कच्चे तेल की अस्थिर कीमतें बाजारों को अनिश्चित बना रही हैं. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के साथ कुछ बड़ी कंपनियों के कमजोर नतीजों ने भी बाजार को दबाव में ला दिया है.’’

जूलियस बेयर के कार्यकारी निदेशक मिलिंद मुचला ने कहा कि निवेशक अधिक कंपनियों के परिणामों की घोषणा का इंतजार करना पसंद कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक स्थिति और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी चुनौतियों के कारण जिंसों की कीमतों में बढ़ोतरी की चिंताओं और फेड रिजर्व की दरें बढ़ाने की आशंका के चलते बाजार में निकट अवधि में काफी अस्थिरता देखी जा सकती है.’’

यह भी पढ़ें:
Digital Transaction में आई तेजी, हर दिन हो रहा 20,000 करोड़ का लेनदेन, जानें क्या बोले PM Modi?

Sensex की टॉप-8 कंपनियों का गिरा मार्केट कैप, 2.21 लाख करोड़ का हुआ नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget