एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बढ़त पर खुलकर फिसला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के दायरे में

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है और बाजार रेंजबाउंड कारोबार कर रहा है. ओपनिंग के समय तेजी पर खुलकर बाजार तुरंत गिरावट के लाल दायरे में फिसल गया.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तो आज तेजी के साथ हुई थी लेकिन बाजार खुलने के बाद चंद मिनटों में ही सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसल गए हैं. सेंसेक्स में 77,300 के करीब के लेवल आ चुके हैं और निफ्टी 23500 के नीचे चला गया है. बैंकिंग स्टॉक्स में ऊंचाई देखी जा रही है और सेंसेक्स-निफ्टी के ज्यादातर टॉप गेनर्स में बैंक शेयरों का बोलबाला है.

सुबह 9.22 बजे बाजार का हाल

इस समय तक सेंसेक्स में 26.52 अंकों की गिरावट देखी जा रही है और ये 77,311 पर ट्रेड कर रहा है. एनएसई का निफ्टी 27.80 अंक गिरकर 23,488 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

कैसी रही बाजार की शुरुआत

आज बीएसई का सेंसेक्स 85.91 अंक या 0.11 फीसदी चढ़कर 77,423 पर ओपन हुआ था जबकि एनएसई का निफ्टी केवल 11 अंक ऊपर 23,527 पर खुला है.

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन

बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 434.82 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है और अमेरिकी डॉलर में देखें तो 5.12 ट्रिलियन डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. 

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से केवल 11 शेयरों में तेजी देखी जा रही है जबकि 19 शेयरों में गिरावट बनी हुई है. कोटक महिंद्रा बैंक 1.93 फीसदी चढ़कर टॉप गेनर बना हुआ है और टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचयूएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी बढ़त देखी जा रही है.

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है जबकि 26 शेयरों में गिरावट बनी हुई है. अल्ट्राटेक सीमेंट 1.58 फीसदी चढ़कर टॉप गेनर लिस्ट में सबसे ऊपर है. इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, बीपीसीएल के शेयरों में तेजी है.

बैंक निफ्टी से बाजार को हल्का सपोर्ट

आज बैंक निफ्टी से बाजार को हल्का सपोर्ट खुला है और और 51712 के लेवल पर खुलकर 51798 तक के ऊपरी स्तर तक गया था. बैंक निफ्टी का ऑलटाइम हाई 51957 पर था और आज इससे थोड़ी ही दूर ये इंडेक्स रहा है. बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में उछाल देखा जा रहा था और केवल 4 शेयर ही नीचे थे.

ये भी पढ़ें

Dee Development IPO: पहले दिन पूरा भर गया आईपीओ, ग्रे मार्केट में अभी से प्रीमियम 25 पर्सेंट ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Artificial Sun: चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत
चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget