एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार की गिरावट पर शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटकर 61,456 पर खुला

Stock Market Opening: शेयर बाजार के लिए आज कोई खास संकेत नहीं हैं और ये गिरावट के साथ ही खुल पाया है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन स्टॉक मार्केट में नरमी देखी जा रही है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी देखी जा रही है. आज बाजार को ग्लोबल बाजारों से कोई खास सपोर्ट नहीं मिला है और डोमिस्टिक इंडीकेशन से भी कोई बड़ी बात नहीं आई है. शुरुआत में 0.35 फीसदी से ज्यादा गिरकर खुलने के बाद ओपनिंग मिनटों में ही सेंसेक्स-निफ्टी 0.50 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं. 

कैसे खुला शेयर बाजार
आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 207.15 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 61,456.33 पर खुला है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 61.25 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 18,246.40 पर खुला है. 

बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
ओपनिंग के 10 मिनट के भीतर बाजार में गिरावट गहरा गई है और सेंसेक्स के 30 में से केवल 5 शेयरों में तेजी देखी जा रही है जबकि 25 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. वहीं निफ्टी के 50 में से केवल 13 शेयरों में बढ़त के साथ ट्रेड हो रहा है और 37 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है.

सेक्टोरियल इंडेक्स
आज बाजार के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा 1.03 फीसदी की कमजोरी आईटी शेयरों में देखी जा रही है और रियलटी शेयरों में 0.98 फीसदी की कमजोरी है. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 0.45 फीसदी और मेटल शेयरों में 0.73 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है.

बैंक निफ्टी की गिरावट बढ़ी
बाजार के सेक्टोरियल इंडेक्स में आज बैंक निफ्टी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और 175 अंक फिसलकर 42263 के लेवल पर है.  

आज के चढ़ने वाले शेयर
सेंसेक्स में आज के चढ़ने वाले शेयर केवल 5 हैं और इनमें मारुति, एचयूएल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के नाम शामिल हैं. निफ्टी में टॉप 5 चढ़ने वाले शेयरों में ओएनजीसी, बीपीसीएल, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के नाम हैं.

आज के गिरने वाले शेयर
आज के गिरने वाले शेयरों के नाम में सबसे ज्यादा गिरावट आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, एचसीएल टेक, सन फार्मा, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक के नाम शामिल हैं.

प्री-ओपनिंग में बाजार
शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में आज शेयर बाजार में गिरावट ही देखी जा रही है और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. बीएसई का सेंसेक्स 237 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 61426 के लेवल पर बना हुआ था. वहीं एनएसई का निफ्टी 66.85 अंक यानी 0.37 फीसदी गिरकर 18240 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. 

ये भी पढ़ें

UPI ट्रांजेक्शन पर लिमिट लगाने के लिए हो सकता है फैसला, RBI के साथ चर्चा कर रहा है NPCI-जानें क्या पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget