एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में फिर नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 65,500 के पार खुला-निफ्टी 19400 के ऊपर

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार हर दिन नई बुलंदी को छू रहा है और आज भी सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले हैं. बैंक निफ्टी भी 45300 के करीब है. बजाज फाइनेंस में तूफानी तेजी है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार में हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और आज भी ये तेजी का सिलसिला जारी है. सेंसेक्स ऐतिहासिक रूप से पहली बार 65,500 के पार जाकर खुला है. निफ्टी ने भी 19,400 के ऊपर जाकर शुरुआत दिखाई है. बैंक निफ्टी भी आज जोरदार उछाल के साथ कारोबार कर रहा है और बैंक निफ्टी 45,300 के बेहद करीब खुला है. आज बजाज फाइनेंस का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ खुलकर बाजार को जबरदस्त सपोर्ट दे रहा है और ओपनिंग मिनटों में ही इसने 8 फीसदी तक की ऊंचाई दिखा दी थी.

कैसी रही आज बाजार की ओपनिंग

आज की घरेलू बाजार की ओपनिंग में शेयर बाजार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला है. बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 298.80 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 65,503.85 पर खुलने में कामयाब रहा है. इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 84.05 अंक यानी 0.43 फीसदी की उछाल के साथ 19,406.60 पर खुलकर निवेशकों को जबरदस्त खुशी दे रहा है.

सेंसेक्स-निफ्टी के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों की चाल तेज है और इनमें बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है. इसके केवल 9 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है. वहीं निफ्टी की बात करें तो इसके 50 में से 33 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है जबकि 17 शेयरों में कमजोरी के साथ लाल निशान में ट्रेडिंग चल रही है.

बैंक शेयरों में जबरदस्त उछाल

आज बैंक शेयरों में भी शानदार तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और इनके दम पर बैंक निफ्टी ने 45300 के आसपास के लेवल दिखाए हैं. इसमें करीब 150 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है.

सेंसेक्स के कौन से शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त

सबसे ज्यादा बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 8 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार हो रहा है और ये बाजार को ऊपर ले जा रहा है. बजाज फिनसर्व भी 5.24 फीसदी चढ़ा है और विप्रो 1.20 फीसदी उछला है. टीसीएस में 1.15 फीसदी की मजबूती देखी जा रही है और टाइटन 1.02 फीसदी ऊपर है. एलएंडटी के शेयर में करीब 1 फीसदी की तेजी दर्ज की जा रही है.

प्री-ओपनिंग में कैसी रही बाजार की चाल

आज का स्टॉक मार्केट प्री-ओपनिंग में भी शेयर बाजार उछाल के साथ ही कारोबार कर रहा था. बीएसई का सेंसेक्स 192.72 अंक या 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 65397.77 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. एनएसई का निफ्टी 128.80 अंक या 0.65 फीसदी की उछाल के साथ 19448.35 पर चल रहा था. प्री-ओपनिंग से ही पता चल गया था कि आज बाजार फिर नई बुलंदी की ओर बढ़ने वाला है.

ये भी पढ़ें

Pawan Hans: पवन हंस को बेचने की तीसरी कोशिश भी नाकाम, सरकार ने कैंसिल कर दी विनिवेश प्रक्रिया- ये बना कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget