एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 72100 के पार-निफ्टी 21800 के करीब खुला

Stock Market Opening: इंफोसिस 4.5 फीसदी ऊपर है और टीसीएस में भी 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है और आईटी स्टॉक्स के दम पर शेयर बाजार कुलांचे भर रहा है.

Stock Market Opening: आज भारतीय शेयर बाजार की धमाकेदार तेजी पर शुरुआत हुई है और आईटी शेयरों की जबरदस्त बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिला है. बैंक निफ्टी में भी हल्की तेजी है पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लगातार दो दिन चढ़ने के बाद सुस्त ट्रेड दिखा रहे हैं. आईटी स्टॉक्स की हरियाली से स्टॉक मार्केट गुलजार दिखाई दे रहा है.

कैसी रही शेयर बाजार की ओपनिंग

बीएसई का सेंसेक्स आज 426 अंक ऊपर चढ़कर यानी 0.60 फीसदी की उछाल के साथ 72,148 के लेवल पर खुला है. एनएसई का निफ्टी 126.35 अंक या 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 21,773 के लेवल पर ओपन हुआ है.

सेंसेक्स-निफ्टी के स्टॉक्स का हाल

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 10 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसके साथ ही एनएसई निफ्टी के 31 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 19 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

एडवांस-डेक्लाइन रेश्यो का अपडेट जानें

बाजार में चढ़ने वाले शेयरों की संख्या ओपनिंग के समय 2000 शेयरों से ज्यादा है और गिरने वाले शेयरों की संख्या 278 के करीब है. बाजार में आज चौतरफा हरा निशान देखा जा रहा है और पिछले कुछ दिन से जिन शेयरों में उछाल है वो आज और ऊपर चढ़ते दिख रहे हैं.

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स ये हैं

सेंसेक्स में इंफोसिस का शेयर 6.5 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है और निफ्टी भी 6.66 फीसदी ऊपर है. सेंसेक्स के दूसरे टॉप गेनर्स में विप्रो 3.89 फीसदी और टीसीएस 3.69 फीसदी चढ़ा है. टेक महिंद्रा 3.40 फीसदी और टाटा कंज्यूमर्स में 2.64 फीसदी ऊपर है. एचसीएल टेक 2.5 फीसदी की तेजी पर है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

आज निफ्टी के टॉप गेनर्स में इंफोसिस 6.66 फीसदी, विप्रो 3.86 फीसदी, टीसीएस 3.72 फीसदी, टेक महिंद्रा 3.57 फीसदी ऊपर है और टाटा कंज्यूमर के शेयर 2.97 फीसदी चढ़े हैं. इसके गिरने वाले स्टॉक्स में एमएंडएम 1.49 फीसदी और पावरग्रिड 1.18 फीसदी नीचे हैं. एशियन पेंट्स एक फीसदी और एनटीपीसी 0.96 फीसदी गिरावट दिखा रहे हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.89 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है.

ये भी पढ़ें

क्या मोदी सरकार 'पीएम किसान ट्रैक्टर योजना' के तहत किसानों को दे रही है ट्रैक्टर खरीद पर छूट? जानें दावे का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget