एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार गिरावट पर खुला, सेंसेक्स 62 अंक फिसलकर 59650 के नीचे, निफ्टी 17500 के ऊपर ओपन

Stock Market Opening: आज आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी में रेपो रेट बढ़ने और कल अमेरिकी बाजारों की सुस्ती ने आज भारतीय शेयर बाजारों को गिरावट पर ही खुलने दिया है.

Stock Market Opening: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आज अपनी मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा और इसमें नीतिगत ब्याज दरों के तहत रेपो रेट 0.25 फीसदी बढ़ने की संभावना है. इस आशंका के चलते ही बाजार के लिए थोड़ा डर है क्योंकि बढ़ती ब्याज दरों के दौर में एक और रेट हाइक निवेशकों के सेंटीमेंट पर निगेटिव असर डाल सकता है. इसी के कारण स्टॉक मार्केट की शुरुआत थोड़े निचले लेवल पर हुई है.

कैसे खुला आज बाजार

आज बाजार की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स 62.30 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 59,627.01 के लेवल पर खुला है. वहीं एनएसई का निफ्टी 23.20 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 17,533.85 के स्तर पर ओपन हुआ है.

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों की चाल

आज सुबह बाजार खुलने के 5 मिनट बाद 9.20 बजे सेंसेक्स के 30 में से केवल 9 शेयर ही तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. 21 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. इसके अलावा निफ्टी के 50 में से 18 शेयरों में उछाल के साथ ट्रेड हो रहा है और 32 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है.

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की चाल

आज सेक्टोरल इंडेक्स में केवल ऑटो, मीडिया, हेल्थकेयर, फार्मा और ऑयल एंड गैस के शेयरों में ही तेजी है और बाकी सभी इंडेक्स गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. आईटी शेयर आज सबसे ज्यादा 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. एफएमसीजी शेयरों में 0.40 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. 

सेंसेक्स के शेयरों में आज क्या है तस्वीर

आज सबसे ज्यादा 1.06 फीसदी का उछाल रिलायंस इंडस्ट्रीज में देखा जा रहा है. एसबीआई 0.63 फीसदी और एलएंडटी 0.55 फीसदी ऊपर है. इनके अलावा इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड और सन फार्मा में भी मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार देखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें

SEBI ने जोखिम मुक्त रिटर्न का वादा करने वालों पर कसा शिकंजा, कठिन शब्दों के इस्तेमाल पर भी रोक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget