एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, निफ्टी 18,000 के पार निकला, सेंसेक्स 60400 के ऊपर खुला

Stock Market Opening: मंगलवार का दिन शेयर बाजार के लिए 'मंगल' साबित हुआ है और घरेलू स्टॉक मार्केट जोरदार तेजी के साथ खुला है. निफ्टी 18,000 के ऊपर निकल चुका है.

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई और बैंकिंग शेयरों के दमदार प्रदर्शन से स्टॉक मार्केट को सहारा मिला. आज प्री-ओपनिंग में ही निफ्टी 18,000 के पार हो गया था और 5 अप्रैल 2022 के बाद ये पहला दिन है जब निफ्टी प्री-ओपन में 18,000 के पार चला गया है. 109 सत्रों में निफ्टी 18 हजार के ऊपर जाने में कामयाब रहा है.

कैसे खुला बाजार
आज के ट्रेड में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 293.16 अंक यानी 0.49 फीसदी की उछाल के साथ 60,408 पर खुला है. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 108.10 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 18,044 पर खुलने में कामयाब रहा है. 

ओपनिंग मिनटों में सेंसेक्स और निफ्टी की रफ्तार
ओपनिंग मिनटों में सेंसेक्स 300 पॉइंट से ज्यादा की उछाल दिखा रहा है. इसमें 306.01 अंक यानी 0.51 फीसदी की उछाल के साथ 60,421 पर ट्रेड चल रहा है. इसके अलावा निफ्टी में 93 अंक यानी 0.52 फीसदी की तेजी के बाद 18029 के लेवल देखे जा रहे हैं. 

सेक्टोरियल इंडेक्स का क्या है हाल
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में करीब 1 फीसदी की उछाल है और फाइनेंशियल सेक्टर 0.93 फीसदी चढ़ा है. मेटल आधा फीसदी ऊपर हैं और बैंक शेयरों में 0.49-0.44 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. आईटी सेक्टर में 0.44 फीसदी की अच्छी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है. 

सेंसेक्स के किन शेयरों में है उछाल
सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और इनमें भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक में तेजी है. सन फार्मा, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाइटन, आईटीसी, मारुति, एमएंडएम, एलएंडटी, विप्रो, टाटा स्टील, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक और इंफोसिस भी चढ़े हैं. एशियन पेंट्स, नेस्ले, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व के साथ पावरग्रिड और एनटीपीसी के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है. 

निफ्टी के शेयरों की तस्वीर
निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में बढ़त देखी जा रही है और 4 शेयरों में गिरावट है. निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में सिप्ला, एचसीएल टेक, सन फार्मा और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. 

प्री-ओपनिंग में कैसा है बाजार का हाल
स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार के लिए अच्छे ही संकेत आ रहे हैं और निफ्टी प्री-ओपन में ही 18000 के पार हो गया था. वहीं एनएसई का निफ्टी 90.45 अंक यानी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 18026 पर बना हुआ था. बीएसई का सेंसेक्स 206 अंक यानी 0.34 फीसदी की उछाल के साथ 60321 के लेवल पर दिखाई दे रहा था. SGX Nifty में भी शानदार तेजी देखी गई. 

ये भी पढ़ें

Finance Ministry: बढ़ती महंगाई से हैं परेशान? सरकार के उपायों का कब होगा असर, जानें वित्त मंत्रालय ने क्या कहा

Air India: एयर इंडिया का बड़ा प्लान, बेड़े में शामिल करेगी 30 नए एयरक्राफ्ट, जानें कौन से रूट्स पर भरेंगे उड़ान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget