एक्सप्लोरर

खुलते ही गिरा शेयर बाजारः सेंसेक्स 92 अंक गिरकर 31,000 के ऊपर, निफ्टी ने होल्ड किया 9100 का स्तर

प्री-ओपन ट्रेड में बाजार अच्छी उछाल के साथ दिख रहा था लेकिन बाजार खुलने के तुरंत बाद गिरावट के लाल निशान में फिसल गया.

नई दिल्लीः हफ्ते के पहले दिन प्री-ओपन ट्रेड में शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखी जा रही थी लेकिन स्टॉक मार्केट खुलते ही गिरावट पर आ गए हैं. बाजार खुलन से पहले सेंसेक्स में भी अच्छी बढ़त थी और निफ्टी में भी हल्की मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था. वित्त मंत्री के पिछले दिनों में किए गए एलानों का आज बाजार पर असर देखा जा रहा है और बाजार का सेंटीमेंट बेहतर होने के बावजूद बाजार गिरावट पर खुले. हालांकि डिफेंस के लिए किए गए वित्त मंत्रालय के एलानों के बाद आज डिफेंस शेयरों में उछाल देखा जा रहा है.

कैसा खुला बाजार बाजार खुलते ही गिरावट के लाल निशान में आ गया और 9 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 92.44 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 31,005.29 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी में शुरुआती ट्रेड में 30 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 9106.85 पर कारोबार कर रहा था.

निफ्टी का हाल आज शुरुआत में निफ्टी का हाल देखें तो 16 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था और 34 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही थी. गिरने वाले शेयरों में कोल इंडिया 4.36 फीसदी की गिरावट के साथ तो आईसीआईसीआई बैंक 2.6 फीसदी की सुस्ती के साथ ट्रेड कर रहा था. एक्सिस बैंक 1.92 फीसदी टूटा है और टाइटन 1.73 फीसदी नीचे था. बजाज फाइनेंस में 1.54 फीसदी की कमजोरी देखी जा रही थी.

बैंक निफ्टी में गिरावट ने बाजार को नीचे खींचा बैंक निफ्टी में आज भारी गिरावट देखी जा रही है और बाजार की गिरावट में इसका बड़ा हाथ रहा. शुरुआती ट्रेड में बैंक निफ्टी 314 अंकों की भारी गिरावट के साथ 1.67 फीसदी टूटकर 18519 पर कारोबार कर रहा था. बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.

प्री-ओपन ट्रेड में बाजार प्री-ओपन ट्रेड में बाजार को देखें तो सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त देखी जा रही थी. बाजार खुलने से पहले सेंसेक्स 152.51 अंक यानी 0.49 फीसदी की तेजी के साथ 31,250.24 पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा निफ्टी में भी 36.30 अंकों की बढ़त देखी जा रही थी और ये 9173.15 के हरे निशान में कारोबार कर रहा था.

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा था और निक्केई में तेजी थी लेकिन कोस्पी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.

ये भी पढ़ें

5 दिनों में वित्त मंत्री ने दिया 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का हिसाब-किताब, जानें हर दिन की घोषणाएं

Reliance Jio में जनरल अटलांटिक का 6598 करोड़ रुपये का निवेश, 1.34 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget