एक्सप्लोरर

5 दिनों में वित्त मंत्री ने दिया 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का हिसाब-किताब, जानें हर दिन की घोषणाएं

पिछले 5 दिनों में वित्त मंत्री ने जो एलान किए हैं और पहले के उठाए गए कदमों को मिला दें तो कोरोना संकटकाल में कुल 20 लाख 97 हजार 53 करोड़ की आर्थिक राहत की घोषणाएं हो चुकी हैं.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार 13 मई से शुरू कर रविवार 17 मई तक लगातार 5 प्रेस कॉन्फ्रेंस की और 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का विवरण दिया. पीएम ने निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत इस कोरोना संकटकाल में 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की थी. रविवार को की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस पैकेज का पूरा विवरण बताया.

यहां जानें किस चरण में कितने लाख करोड़ रुपये के एलान हुए

13 मई 2020 बुधवार को वित्त मंत्री द्वारा घोषित पैकेज के तहत 5 लाख 94 हजार 550 करोड़ रुपये के आर्थिक राहत कदमों का एलान हुआ. इसमें खास तौर पर एमएसएमई के लिए 3 लाख करोड़ रुपये के कोलेट्रल फ्री लोन और इमरजेंसी वर्किंग कैपिटल का एलान किया गया.

14 मई 2020 गुरुवार को वित्त मंत्री ने 3 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के आर्थिक एलान किए जिसमें खास तौर पर प्रवासी मजदूरों, स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एलान सहित मुद्रा शिशु लोन सहित कई बड़े एलान किए.

15 मई 2020, शुक्रवार को वित्त मंत्री ने 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है और इसके तहत खास तौर पर 1 लाख करोड़ रुपये के एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की घोषणा की गई. वहीं फूड माइक्रो एंटरप्राइजेज के लिए 10 हजार करोड़ रुपये और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की घोषणाओं का एलान किया गया.

16 और 17 मई यानी शनिवार और रविवार को वित्त मंत्री ने जो घोषणाएं की उसके तहत कुल 48 हजार 100 करोड़ रुपये के एलान किए गए. इसके अंतर्गत 40 हजार करोड़ रुपये मनरेगा के तहत और दिए जाने समेत और घोषणाएं की गईं.

वहीं वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया था जिसके साथ अन्य एलानों को मिला दिया जाए तो ये 1 लाख 92 हजार 800 करोड़ रुपये के एलान थे. इनके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पहले ही उठाए गए कदमों से कुल 8,01,603 करोड़ रुपये की नकदी सिस्टम में आई है. इस तरह सरकार की तरफ से उठाए गए सारे कदमों को मिला दिए जाए तो यह कुल राहत पैकेज 20 लाख 97 हजार 53 करोड़ रुपये का बैठता है जिसका एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.

ये भी पढ़ें 

Reliance Jio में जनरल अटलांटिक का 6598 करोड़ रुपये का निवेश, 1.34 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget