एक्सप्लोरर

Stock Market On Monday: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार, दिल्ली में बीजेपी की जीत का कितना होगा असर? एक्सपर्ट से जानें

Stock Market on Monday: 'मौजूदा वक्त में शेयर बाजार विदेशी निवेशकों की बिकवाली से परेशान है. हालांकि, दिल्ली में बीजेपी की जीत से केंद्र सरकार मजबूत होगी, जिसका असर बाजार पर पॉजिटिव पड़ेगा.'

Stock Market on Monday: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के नतीजे साफ हो गए हैं. भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से देश की राजधानी में सरकार बना रही है. ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि आखिर इस चुनाव का असर सोमवार को शेयर बाजार पर कैसा होगा. चलिए, इस खबर में स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट से जानते हैं कि इस चुनावी नतीजे का असर बाजार पर कैसा होगा.

कैसा रहता है बाजार पर असर

शेयर बजार में उतार-चढ़ाव के पीछे कई कारक काम करते हैं. इसमें चुनावों के नतीजे भी अहम भूमिका निभाते हैं. खासतौर से जब किसी पार्टी की सरकार केंद्र में होती है और उसी पार्टी की सरकार किसी राज्य में भी बनती है तो अक्सर देखा जाता है कि इसका असर शेयर मार्केट पर पॉजिटिव पड़ता है. हरियाणा हो या महाराष्ट्र दोनों राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद शेयर बाजार ऊपर खुला था. महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की जीत के बाद जब शेयर बाजार खुला तो सेंसेक्स 1000 प्वाइंट ऊपर था. इसके अलावा हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद जब शेयर बाजार खुला तो सेंसेक्स 585 प्वाइंट ऊपर खुला.

एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अभी भी कई सीटों पर आ रहे हैं. किस पार्टी को राज्य में कितनी सीटें मिलीं ये शाम 4 बजे के बाद ही साफ हो पाएगा. हालांकि, अब तक जो तस्वीर साफ हो पाई है उसनें भारतीय जनता पार्टी को 47 सीटें मिलती नजर आ रही हैं और आम आदमी पार्टी को 23 सीटें मिलती नजर आ रही हैं.

एबीपी न्यूज ने मार्केट एक्सपर्ट संतोष कुमार सिंह से इस बारे में बात की और पूछा कि शेयर बाजार पर दिल्ली के चुनावी नतीजों का कितना असर होगा? संतोष कुमार सिंह ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा,  'मौजूदा वक्त में शेयर बाजार विदेशी निवेशकों की बिकवाली से परेशान है. हालांकि, दिल्ली में बीजेपी की जीत से केंद्र सरकार मजबूत होगी, जिसका असर बाजार पर पॉजिटिव पड़ेगा. मार्केट में बूस्ट दिख सकता है, लेकिन इस जीत का असर लंबे समय तक बाजार पर नहीं रहेगा.'

उन्होंने कहा, 'हरियाणा या महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत के बाद शेयर बाजार में बूम इसलिए था, क्योंकि लोगों को उम्मीद नहीं थी कि इन राज्यों में बीजेपी इतनी मजबूती से आएगी. दरअसल, बाजार सरप्राइजेज पर ज्यादा रिएक्ट करता है. जबकि, दिल्ली में लोगों को एग्जिट पोल से ही पता चल गया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार जाने वाली है.'

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: New Income Tax Bill 2025: नए इनकम टैक्स बिल पर बड़ा अपडेट, इस दिन संसद में पेश हो सकता है विधेयक, जानें क्या-क्या बदल जाएगा

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?
DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?
Gold-Silver Rate Today: कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget