एक्सप्लोरर

Stock Market Mayhem: भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट के साथ खुला, निफ्टी 23000 के नीचे धड़ाम

Stock Market Crash: सेंसेक्स 76000 के नीचे और निफ्टी 23000 अंकों के नीचे कारोबार कर रहा है.

Stock Market Opening On 12 February 2025: भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते लगातार तीसरे दिन तेज गिरावट के साथ खुला है. एफएमसीजी, बैंकिंग और एनर्जी शेयरों में तेज गिरावट के चलते दोनों ही एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट है. आज लगातार तीसरे दिन मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में कोहराम देखा जा रहा है. केवल आईटी शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है. निवेशकों की तेज बिकवाली के चलते बीएसई सेंसेक्स 481 अंकों की गिरावट के साथ 75813 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 141 अंकों की गिरावट के साथ 22925 अंकों पर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स 76000 के नीचे और निफ्टी 23000 अंकों के नीचे कारोबार कर रहा है. इस हफ्ते की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील एल्यूमिनियम के इँपोर्ट पर टैरिफ लगाने का फैसला लिया तभी से बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है. 

निवेशकों को 6.50 लाख करोड़ का नुकसान 

बाजार में भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 स्टॉक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे और केवल 6 स्टॉक्स में तेजी है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन 402.12 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो पिछले सत्र में 408.52 लाख करोड़ रुपये पर रहा था. यानी आज के ट्रेड में निवेशकों को 6.40 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. 

गिरने चढ़ने वाले स्टॉक्स 

आज के सत्र में महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.96 फीसदी, जोमैटो 3.37 फीसदी, रिलायंस 3.01 फीसदी, इंडसइंड बैंक 2.26 फीसदी, आईटीसी 2.02 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.97 फीसदी, पावर ग्रिड 1.84 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 1.76 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.54 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. तेजी वाले शेयरों में टीसीएस 1.01 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.92 फीसदी, इंफोसिस 0.49 फीसदी, सन फार्मा 0.10 फीसदी की तेजी के कारोबार कर रहा है.  

सेक्टर का हाल 

आज के ट्रेड में एक बार फिर निफ्टी का मिडकैप इँडेक्स 1200 अंक या 2.37 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स ने बिकवाली में 50000 के लेवल को तोड़ते हुए 49582 के लेवल पर आ गया है. यही हाल स्मॉल कैप इंडेक्स का है. निफ्टी का स्मॉल कैप इंडेक्स 500 अंक या 3.20 फीसदी की गिरावट के साथ 15558 अंकों पर कारोबार कर रहा है. 

ये भी पढ़ें 

DIAL User Tariff Hike: दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरना होगा महंगा, एयरपोर्ट ऑपरेटर ने यूजर फीस बढ़ाने का दिया प्रस्ताव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget