एक्सप्लोरर

बाजार ने सारी बढ़त खोई, सेंसेक्स 310 अंक टूटकर 30379 पर, निफ्टी भी गिरकर 9000 के नीचे बंद

आज शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी तेजी के साथ हुई थी लेकिन स्टॉक मार्केट ने सारी बढ़त गवां दी और आज के ट्रेडिंग सेशन का अंत गिरावट के रेड जोन में ही हुआ है.

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार उछाल देखे गए थे और सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत अच्छी तेजी के साथ हुई थी. हालांकि दिन में बैंकिंग शेयरों की गिरावट के चलते शेयर बाजार ने अपनी सारी तेजी गवां दी और बाजार लाल निशान में बंद हो पाए हैं.

कैसे बंद हुआ बाजार आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 310.21 अंक यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 30,379.81 पर जाकर बंद हुआ है. इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 68.55 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 8925.30 पर जाकर बंद हुआ है.

कैसा रहा दिन में कारोबार आज के ट्रेडिंग सेशन में बाजार ऊपरी स्तरों से फिसल गया. बैंक निफ्टी में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के चलते ये 19,000 के अहम स्तर के नीचे फिसल गया. हालांकि कारोबार बंद होते समय बैंक निफ्टी 430 अंक टूटकर 2.21 फीसदी की गिरावट के साथ 19,057 पर बंद हुआ है. आज के कारोबार में फार्मा शेयरों में भी गिरावट रही और इन्होंने बाजार को नीचे खींचा.

ऊपरी स्तरों से गिरे हैं बाजार आज सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 1189 अंक गिरकर बंद हुआ है तो वहीं निफ्टी आज दिन के ऊपरी स्तर से 336 अंक गिरकर बंद हुआ. इसके अलावा बैंक निफ्टी को देखें तो ये आज दिन के ऊपरी स्तर से 1127 अंक गिरकर बंद हुआ है.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज के कारोबार में निफ्टी के 27 शेयरों में तेजी के साथ तो 23 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला है. चढ़ने वाले शेयरों में यूपीएल 8 फीसदी तो एचयूएल 5.4 फीसदी ऊपर बंद हुए. वहीं ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 5.24 फीसदी चढ़कर बंद हुआ. एचसीएल टेक में 5.01 फीसदी की तेजी रही और आईटीसी 4.76 फीसदी की उछाल पर बंद हुआ है.

रुपये की चाल आज के कारोबार के दौरान रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 76.45 पर जाकर बंद हुआ है और पिछले कारोबारी सेशन में ये 76.27 पर बंद हुआ था.

आज के बाजार की बड़ी बातें ये रहीं
  • भारतीय बाजार ऊपरी स्तरों से सारी बढ़त गंवा बैठे.
  • सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.
  • निफ्टी के 50 में से 23 शेयरों में गिरावट रही.
  • छोटे शेयरों में काफी अच्छी खरीदारी बड़े वॉल्यूम के साथ देखी गई.
  • निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 158 पॉइंट की तेजी के साथ बंद हुआ है.
  • मिडकैप इंडेक्स करीब सवा फीसदी चढ़कर 15533 के पास बंद हुआ है.
  • निफ्टी आईटी, मेटल और रियलटी इंडेक्स पर हल्की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है.
ये भी पढ़ें एयरलाइंस कस्टमर को टिकट के पैसे नहीं लौटाएंगी, नई तारीखों पर यात्रा की सुविधाएं देंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget