एक्सप्लोरर

बाजार की सुस्त शुरुआतः सेंसेक्स 30,000 के ऊपर, 9400 पर निफ्टी

नई दिल्लीः आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा जा रहा है. मीडिया और फार्मा शेयरों की गिरावट ने बाजार को नीचे खींचने का काम किया है और ग्लोबल बाजारों से भीा ज्यादा अच्छे संकेत न मिलने से बाजार में ज्यादा उत्साह नहीं है. हालांकि सेंसेक्स 30 हजार के ऊपर और निफ्टी 9400 के ऊपर टिका हुआ है.

बाजार खुलने पर बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 34.63 अंकों की बढ़त के साथ 30,285.61 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.25 अंकों की बढ़त के साथ 9,436.65 पर खुला. जबकि कल शाम कारोबार खत्म होते समय सेंसेक्स 3 अंक बढ़कर एकदम सपाट 30251 पर और निफ्टी 15 अंक यानि 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 9422 पर बंद हुआ था.

सुबह 10:32 बजे इस समय शेयर बाजार की चाल देखें तो बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 48.94 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 30,202 पर कारोबार कर रहा है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 18.10 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 9403 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

सेक्टरवार प्रदर्शन बाजार में इस समय मीडिया शेयरों में 1.6 फीसदी और फार्मा शेयरों में 1.35 फीसदी की बड़ी जोरदार गिरावट देखी जा रही है जिसके चलते शेयर बाजार में निचले स्तर देखे जा रहे हैं. हालांकि ऑटो, आईटी, इंफ्रा और पीएसयू बैंकों में तेजी है पर इनको छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में लाल जोन में कारोबार हो रहा है. ऑटो सेक्टर इस समय मामूली तेजी पर है और आईटी सेक्टर में 0.63 फीसदी की बढ़त दिख रही है. पीएसयू बैंकों में 0.35 फीसदी की मजबूती है और इंफ्रा भी हल्के उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर इस समय निफ्टी के 50 में से सिर्फ 17 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा है और बाकी 33 शेयरों में गिरावट के लाल निशान में कारोबार हो रहा है. चढ़ने वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प 1.52 फीसदी और इंफोसिस 1.49 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं. वहीं ओेएनजीसी 1.23 फीसदी और टेक महिंद्रा 1.15 फीसदी की तेजी पर हैं. कोल इंडिया 1.13 फीसदी और यस बैंक 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. एलएंडटी 0.81 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार करता दिखाई दे रहा है.

निफ्टी के सबसे गिरने वाले शेयरों में इस समय एशियन पेंट्स 2.6 फीसदी और जी एंटरटेनमेंट 1.93 फीसदी नीचे हैं. इंडियाबुल्स हाउसिंग 1.33 और भारती इंफ्राटेल 1.84 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं. आईसीआईसीआई बैंक और डॉ रेड्डीज लैब्स में 1.12 फीसदी की गिरावट है. इसके अलावा टाटा स्टील 1.07 फीसदी और सीमेंट दिग्गज एसीसी 1 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

कल कैसी रही थी शेयर बाजार की चाल

बाजार में दिखा सपाट कारोबारः सेंसेक्स 30251 पर बंद, निफ्टी 9422 पर बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget