एक्सप्लोरर

Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट पर लगी ब्रेक, जानें कैसा रहेगा आने वाला हफ्ता

Share Market News: शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक मार्केट में कंसॉलिडेशन का फेज जारी रह सकता है. टैरिफ वॉर, क्रूड आयल में गिरावट बाजार के मूवमेंट पर असर डाल सकता है.

Stock Market Update: आखिरकार भारतीय शेयर बाजार में पिछले तीन महीने से जारी गिरावट के बाद अब ब्रेक लग गया है. बीते हफ्ते में शेयर बाजार में रिकवरी लौटी और सेंसेक्स-निफ्टी ने जोरदार वापसी की और करीब दो प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है. अनुकूल वैश्विक और घरेलू संकेतों से बाजार में सुधार हुआ, जिससे निवेशकों में विश्वास बढ़ा है. निफ्टी 22,552.50 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 74,332.58 पर बंद हुआ, जो एक महत्वपूर्ण उछाल को दर्शाता है. 

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुसंधान अजीत मिश्रा ने कहा, "अमेरिकी टैरिफ में देरी और आगे की बातचीत की संभावना की रिपोर्ट के बाद ग्लोबल सेंटीमेंट में सुधार हुआ, जिससे वित्तीय बाजारों को स्थिर करने में मदद मिली है. इसके अलावा, कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों के विश्वास को बढ़ाया है. "  डॉमेस्टिक फ्रंट पर, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा सिस्टम में एडिशनल लिक्विडिटी डालने के फैसले ने सकारात्मक गति को बढ़ाया है.  मिश्रा ने कहा, "इन कारकों की वजह से सभी क्षेत्रों में व्यापक आधार पर तेजी आई, जिसमें मेटल, एनर्जी और फार्मास्यूटिकल स्टॉक सबसे अधिक लाभ में रहे. 


कैपिटलमाइंड रिसर्च के कृष्ण अप्पाला ने कहा कि बाजार की मजबूती व्यापक आधार पर रिकवरी की वजह से देखी गई, निफ्टी 50 उचित वैल्यूएशन के करीब स्थिर हो गया, जबकि मिड और स्मॉल-कैप में हाल के सुधारों के बाद लगातार खरीदारी देखी गई. अप्पाला ने कहा, "लार्ज कैप अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं, निफ्टी 50 का पी/ई 20 गुना से नीचे है, जो ऐतिहासिक मानदंडों के अनुरूप है. कॉरपोरेट बैलेंस शीट मजबूत बनी हुई है और 10-12 प्रतिशत सालाना आय वृद्धि से स्थिरता मिलने की उम्मीद है." इस तेजी को बनाए रखना अर्निंग रिकवरी और व्यापक बाजार भावना पर निर्भर करता है.

विशेषज्ञों ने कहा कि जबकि लार्ज कैप बेहतर स्थिति में दिख रहे हैं, लेकिन व्यापक बाजार तब तक कंसोलिडेट हो सकता है जब तक कि आय वृद्धि में तेजी नहीं आती है. आगामी कारोबारी सप्ताह छुट्टियों के कारण छोटा रहेगा. विशेषज्ञों ने कहा कि टैरिफ वार्ता, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी डॉलर तथा कच्चे तेल की कीमतों पर उनके प्रभाव असर डालेंगे. उन्होंने कहा कि मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए निवेशकों को सकारात्मक लेकिन सतर्क रुख बनाए रखने की सलाह दी जाती है. 

ये भी पढ़ें 

GST Rate Cut: इनकम टैक्स के बाद अब जीएसटी रेट में होगी कटौती, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget