एक्सप्लोरर
शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 469 पॉइंट टूटकर 30,700 के नीचे, निफ्टी 9000 के नीचे बंद
घरेलू शेयर बाजार आज दिनभर गिरावट के दायरे में ही रहा. सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त को हासिल कर पाने में कामयाब नहीं हुए.

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार के लिए आज का दिन गिरावट वाला ही साबित हुआ है और सेंसेक्स व निफ्टी कमजोरी के साथ ही बंद हुए हैं. आज बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई थी और सेंसेक्स शुरुआत में ही 31,000 के नीचे फिसल गया था. इसके अलावा निफ्टी भी 9100 के नीचे ही दिखा था. कैसे बंद हुआ बाजार आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 469.60 अंक यानी 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 30690.02 पर बंद हुआ. इसके अलावा बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 118.05 अंक या 1.30 फीसदी की कमजोरी के साथ 8993.85 पर बंद हुआ है. निफ्टी का हाल निफ्टी के 50 में से 20 शेयर तेजी के साथ तो 30 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में एलएंडटी 6.35 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ. इसके अलावा हिंडाल्को 6 फीसदी तो भारती एयरटेल 4.46 फीसदी की बढ़त पर बंद हुए. अदानी पोर्ट्स 4.41 फीसदी और डॉ रेड्डीज लैब्स 3.82 फीसदी ऊपर बंद होने में कामयाब रहे. निफ्टी के गिरने वाले शेयर निफ्टी के गिरने वाले शेयर देखें तो बजाज फाइनेंस 10.26 फीसदी टूटकर बंद हुआ है और जी लिमिटेड का शेयर 8.44 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. बजाज फिनसर्व का शेयर 6.85 फीसदी टूटकर बंद हुआ है. एमएंडएम में 4.99 फीसदी और टाइटन में 4.68 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज के कारोबार की बड़ी बातें सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी के 50 में से 30 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं. बैंक निफ्टी 426 अंकों की गिरावट के साथ 19,488 पर जाकर बंद हुआ है. मिडकैप इंडेक्स भी गिरावट के लाल निशान के साथ ही बंद हुआ है. दोपहर एक बजे के करीब शेयर बाजार का हिसाब इस समय तक बाजार में गिरावट बढ़ती दिखी थी और सेंसेक्स -निफ्टी में करीब 1.5 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली. इस समय फार्मा और मेटल शेयरों को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट रही. निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 5.50 फीसदी नीचे आया तो ऑटो इंडेक्स 3 फीसदी टूटा था. पीएसयू और प्राइवेट बैंक इंडेक्स करीब 2 फीसदी से ज्यादा टूटकर ऊपरी स्तरों से नीचे आकर कारोबार कर रहे थे. रुपये में रही मामूली तेजी डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे मजबूत होकर 76.29 के मुकाबले 76.27 के स्तर पर बंद हुआ. ये भी पढ़ें सोने-चांदी में शानदार बढ़त, गोल्ड 45,909 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा PIB ने फैक्ट चेक के जरिए बताया- RBI ने एसबीआई का AePS सर्वर बंद नहीं किया तीन महीने तक सैलरी से नहीं कटेगा PF का पैसा, भुगतान करेगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
और पढ़ें






















