एक्सप्लोरर

तीन महीने तक सैलरी से नहीं कटेगा PF का पैसा, भुगतान करेगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त

अगले तीन महीनों के लिए आपकी सैलरी से पीएफ का पैसा नहीं कटेगा बशर्ते आपका नियोक्ता सरकार के बताए गए कुछ नियमों को पूरा करता हो.

नई दिल्लीः अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका एंप्लॉयर सरकार की बताई गई कुछ शर्तों के अंतर्गत आता है तो आपको अगले 3 महीने के लिए अपनी सैलरी के पीएफ खाते के अंशदान की चिंता नहीं करनी होगी. अगले तीन महीनों के लिए आपकी सैलरी से पीएफ का पैसा नहीं कटेगा बशर्ते इन नियमों को आपका नियोक्ता पूरा करता हो. सरकार के फैसले में क्या कहा गया है भारत सरकार ने कहा है कि अगले तीन महीनों के लिए नियोक्ता और कर्मचारी (12 फीसदी प्रत्येक) के योगदान का भुगतान करेगी. यदि आपकी स्थापना में 100 कर्मचारी हैं और उनमें से 90 फीसदी कर्मचारी 15000 रुपये महीना से कम कमाते हैं. यह आपको वित्तीय रूप से लाभान्वित करेगा और आपके पेरोल पर कर्मचारियों की निरंतरता को भी बनाए रखेगा. कृपया इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सभी कर्मचारियों को वेतन देना और समय पर ईसीआर दाखिल करना सुनिश्चित करें. सरकार की शर्त का अर्थ जिन संस्थानों में कम से कम 100 कर्मचारी हैं और 90 फीसदी कर्मचारियों की सैलरी 15,000 रुपये से कम है तो आपको सरकार के इस फैसले का फायदा मिल सकता है. अगले तीन महीनों के लिए आपकी सैलरी में से जाने वाले 12 फीसदी के आपके योगदान और 12 फीसदी एंप्लॉयर के होने वाले योगदान को सरकार की तरफ से दिया जाएगा. कब किया था सरकार ने ये फैसला बीती 26 मार्च को केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (एंप्लाई प्रॉविडंट फंड) खातों में अगले तीन महीने तक नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के ही हिस्से की रकम डालने की घोषणा की थी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दिन कहा था कि छोटी इकाइयों को राहत देने के लिए सरकार अगले तीन महीने तक इन संस्थानों के एंप्लॉयर और एंप्लाई दोनों के प्रोविडेंट फंड का योगदान जमा करेगी. इस स्कीम के तहत तीन महीने तक ईपीएफ खातों में नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के प्रॉविडेंट फंड के हिस्से का अंशदान सरकार अपने पास से जमा करेगी. करीब 80 लाख एंप्लाई-4 लाख ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर की यूनिट्स को फायदा माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से 4 लाख ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर की यूनिट्स को फायदा मिलेगा और इसके कर्मचारियों को प्रॉविडेंट फंड में रकम न डाले जाने का फायदा मिलेगा. मोटे तौर पर माना जा रहा है कि देश के करीब 80 लाख कर्मचारियों को सरकार के इस कदम का फायदा मिलेगा. क्या है पीएफ अंशदान का नियम नियमों के मुताबिक एंप्लाई प्रॉविडेंट फंड खातों में एंप्लॉई और एंप्लॉयर की ओर से वेतन के 12-12 फीसदी के बराबर अंशदान किया जाता है. इसमें से एक हिस्सा कर्मचारी के पेंशन खाते में जाता है. ये भी पढ़ें Coronavirus: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अब तक 28,256 करोड़ रुपये बांटे गए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget