एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में 4 दिनों की गिरावट पर ब्रेक, 317 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 25100 के ऊपर

Stock Market Today:एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 317.45 अंक ऊपर चढ़कर 82,570.91 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. तो वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 भी 113.50 अंक उछलकर 25,195.80 के स्तर पर आ गया.

Stock Market News: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को चार दिनों की गिरावट का सिलसिला थम गया और बाजार ने बड़ी ही मजबूती के साथ वापसी की है. इस तेजी का मुख्य कारण रहा ऑटो सेक्टर में शानदार प्रदर्शन, जिससे निवेशकों में एक बार फिर भरोसा लौटा. इसके बाद एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 317.45 अंक ऊपर चढ़कर 82,570.91 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. तो वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 भी 113.50 अंक उछलकर 25,195.80 के स्तर पर आ गया.

इन शेयरों में तेजी

आज कारोबार के दौरान जिन शेयरों में जबरदस्त तेजी दिखी उनमें सबसे ऊपर है सन फार्मा, जिसके स्टॉक में 2.17 प्रतिशत की उछाल दिखी. इसके बाद ट्रेट के शेयर 1.66 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.55 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.51 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.28 प्रतिशत ऊपर उछले.

जबकि, आज सबसे बड़ी गिरावट एचसीएल में देखी गई, जिसके शेयर 3.31 प्रतिशत लुढ़क गए. इसके अलावा, एटरनल के स्टॉक 1.57 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.81 प्रतिशत, कोटक महिन्द्रा 0.68 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर में 0.76 प्रतिशत की गिरावट आयी है. जियोजीत के शोध प्रमुख विनोद नायर की मानें तो वैश्विक और घरेलू बाजार में सकारात्मक रुझान का सीधा और पॉजिटिव असर शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है.

निफ्टी मिडकैप 100 जहां 0.95 प्रतिशत ऊपर चढ़ा तो वहीं निफ्टी स्मॉक कैप100 भी 0.95 उछला, जबकि इंडिया VIX 4.17 प्रतिशत लुढ़क गया. इसके अलावा, निफ्टी ऑटो 1.50 प्रतिशत ऊपर चढ़ा तो वहीं निफ्टी हेल्थकेयर 1.23 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा के स्टॉक्स में 1.14 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: दुनिया के वो देश जहां पर नहीं लगता कोई टैक्स, जानें फिर कैसी चलती है इनकी अर्थव्यवस्था!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget