एक्सप्लोरर

पहले दिन की गिरावट के बाद तेजी से संभला बाजार, 500 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 23300 के पार

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार 2 अप्रैल को सेंसेक्स 150 अंक ऊपर चढ़ा है. जबकि निफ्टी 23,200 के ऊपर खुला है.

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की तरफ से 2 अप्रैल को टैरिफ लगाने का आदेश आज से प्रभावी होने जा रहा है. कई महीने से चली रही कयासबाजी और बातचीत के बाद ट्रंप सरकार आज से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने जा रहा है. व्हाइट हाउस ने पुष्टि कर दी है. नए वित्त वर्ष के पहले दिन की गिरावट के बाद दूसरे दिन बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई.

बुधवार यानी 2 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 100 से ज्यादा अंक चढ़कर 76,146.28 अंक पर खुला. जबकि, मंगलवार को यह 76 हजार 024.51 अंक के भाव पर बंद हुआ था. तो वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स 490.05 अंक या 0.64% चढ़कर 76,514.56 पर सुबह 11 बजे कारोबार कर रहा था. 

जबकि, एनएसई का निफ्टी-50 बुधवार की सुबह 23 हजार 192.60 अंक पर खुला. आज सुबह 11 बजे ये 140.45 अंक या 0.61% की शुरुआती बढ़त के साथ 23,306.15 पर था. एक दिन पहले मंगलवार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 76024.51 पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 1.50% की गिरावट के साथ 23,165.70 पर बंद हुआ.

एक दिन पहले, दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) का शेयर मंगलवार को 19 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया.  उसके शेयर में यह उछाल सरकार द्वारा स्पेक्ट्रम नीलामी बकाया के बदले कंपनी के 36,950 करोड़ रुपये के शेयर खरीदने के फैसले के बाद आया है. इसके बाद सरकार की हिस्सेदारी दोगुनी से अधिक होकर 48.99 प्रतिशत हो जाएगी.

बीएसई पर कंपनी का शेयर 18.94 प्रतिशत बढ़कर 8.10 रुपये पर बंद हुआ. दिन के दौरान यह 25.84 प्रतिशत बढ़कर 8.57 रुपये पर पहुंच गया था।एनएसई पर कंपनी का शेयर 19.11 प्रतिशत बढ़कर 8.10 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 25.88 प्रतिशत बढ़कर 8.56 रुपये पर पहुंच गया था. कंपनी का बाजार मूल्यांकन 9,209.71 करोड़ रुपये बढ़कर 57,828.36 करोड़ रुपये हो गया है.

मात्रा के लिहाज से, बीएसई पर कंपनी के 3,521.06 लाख शेयरों और एनएसई पर 23,006.70 लाख शेयरों का कारोबार हुआ. सरकार पहले से ही कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया में 22.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी शेयरधारक है और इस नए कदम से इसकी कुल हिस्सेदारी कंपनी की प्रवर्तक फर्मों - वोडाफोन और आदित्य बिड़ला समूह की संयुक्त हिस्सेदारी से अधिक हो जाएगी.

वर्तमान में वीआईएल के दो प्रवर्तकों के पास कंपनी में क्रमशः 14.76 प्रतिशत और 22.56 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “संचार मंत्रालय ने दूरसंचार क्षेत्र के लिए सितंबर, 2021 के सुधार और सहायता पैकेज के अनुरूप, बकाया स्पेक्ट्रम नीलामी बकाया को भारत सरकार को जारी किए जाने वाले इक्विटी शेयरों में बदलने का फैसला किया है. इक्विटी शेयरों में परिवर्तित की जाने वाली कुल राशि 36,950 करोड़ रुपये है.” 

ये भी पढ़ें: मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर की रिकॉर्ड कमाई, सालभर में 133 करोड़ से भरा खजाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget