एक्सप्लोरर

House Construction: अब कैसे बनेगा आपके सपनों का घर? सीमेंट के बाद सरिए पर भी आफत, बहुत बढ़ेगी लागत

Cement Prices: हाल-फिलहाल में सीमेंट के भाव तेजी से बढ़े हैं. अब सरिए के भाव भी तेजी से बढ़ सकते हैं, क्योंकि स्टील की कीमतें बढ़ने वाली हैं...

बारिश का मौसम धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है. इसके साथ ही देश भर में कंस्ट्रक्शन के कामों में तेजी आने लगेगी. अपने सपनों का घर बनाने की तैयारी में जुटे लोग भी अब शुरुआत करने वाले होंगे. हालांकि उनके लिए निराश करने वाली खबरें लगातार सामने आ रही हैं. सीमेंट के दाम पहले ही बढ़ने लग गए हैं और अब सरिए के भाव में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है.

भाव में आ सकती है इतनी तेजी

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय इस्पात कंपनियां जल्दी ही स्टील के दाम बढ़ा सकती हैं. इस्पात कंपनियों को कोकिंग कोल की महंगाई के कारण ज्यादा लागत का बोझ उठाना पड़ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, इस्पात कंपनियां दिसंबर तक दाम बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं. स्टील के दाम में यह बढ़ोतरी 25 से 50 डॉलर यानी 2000 से 4000 रुपये प्रति मीट्रिक टन तक हो सकती है.

स्टील के दाम बढ़ाने लगी कंपनियां

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ स्टील कंपनियों ने दाम बढ़ाने की शुरुआत भी कर दी है. कंपनियों ने हॉट-रॉल्ड और कोल्ड रॉल्ड प्रोडक्ट के दाम करीब 12-24 डॉलर प्रति टन यानी 2000 रुपये प्रति टन तक बढ़ाए हैं. अब अगर इस्पात के भाव बढ़ेंगे तो स्वाभाविक है कि उसी अनुपात में सरिए यानी स्टील की छड़ों के दाम भी बढ़ेंगे. इस तरह घर बनाने की लागत पर सीधा असर पड़ेगा.

सरिए के भाव में आने लगी तेजी

घर की मजबूती सीमेंट और सरिया पर ही मुख्य रूप से निर्भर करती है. घर बनाने की पूरी लागत में सबसे ज्यादा योगदान इन दोनों का ही होता है. अब सरिए के महंगे होने का खतरा सिर पर है. इनके भाव में तेजी दिखने भी लगी है. देश के विभिन्न शहरों में सरिए के भाव में पिछले कुछ महीने में 10-12 फीसदी की औसत बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

इस तरह बढ़े सीमेंट के भाव

वहीं सीमेंट पहले से ही तेजी दिखा रहा है. ब्रोकरेज फर्म जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने हाल ही में बताया था कि सितंबर महीने के दौरान सीमेंट की औसत कीमतें एक महीने पहले यानी अगस्त की तुलना में 4 फीसदी बढ़ गईं. जेफरीज इंडिया के अनुसार, पूर्वी भारत में सीमेंट की कीमतें सबसे ज्यादा बढ़ी हैं. अगस्त के अंत में सीमेंट के जो भाव चल रहे थे, वे सितंबर के अंत में 50 से 55 रुपये प्रति बैग तक बढ़ गए. वहीं देश के अन्य हिस्सों में सीमेंट के भाव तुलनात्मक रूप से काफी कम बढ़े हैं. एनालिस्ट का कहना है कि बाकी हिस्सों में इस दौरान प्रति बोरी भाव 20 रुपये तक बढ़ा है.

ये भी पढ़ें: त्योहारों से पहले जीएसटी काउंसिल ने बढ़ाई मिठास, गुड़ समेत इन चीजों पर कम हुए टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget