एक्सप्लोरर

WhiteOak Capital Mutual Fund: SIP में निवेश करने के दौरान बरतें सावधानी, हर वर्ष इंडेक्स में बदलाव करने से बचें

Mutual Fund SIP: स्टडी के मुताबिक मिडकैप इंडेक्स में लगातार 19 वर्षों तक किए गए एसआईपी ने स्मॉलकैप इंडेक्स के मुकाबले 2 फीसदी ज्यादा रिटर्न दिया है.

SIP Update: अगर आप म्यूचुअल फंड (Mutaul Fund) के सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (Systematic Invetsment Plan) में निवेश करते हैं और अगर हर वर्ष सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स में स्विच करते रहते हैं तो आपके लिए ये नुकसानदेह साबित हो सकता है. इससे बेहतर होगा कि जिस इंडेक्स में आप निवेशित हैं उसी में अपने एसआईपी को चालू रखें. व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड ने इसे लेकर अध्ययन किया है जिसमें ये बातें निकलकर सामने आई है. 

19 वर्ष के एसआईपी के रिटर्न की तुलना 

व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड ( WhiteOak Capital Mutual Fund) ने वित्त वर्ष 2005-06 से लेकर वित्त वर्ष 2023-24 की 19 साल की अवधि के दौरान ऐसे एसआईपी के रिटर्न की तुलना की है. इस तुलना में ये देखा गया है कि एक इंडेक्स में एसआईपी (SIP) से जेनरेट किया रिटर्न जिसमें निवेश लगातार चालू रखा गया है या फिर पिछले साल के सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स में एसआईपी को स्विच कर लिया गया हो दोनों ही स्थिति में निवेशकों को कितना रिटर्न मिला है. इस अध्ययन में पता लगा है कि पिछले 19 वर्षों में 1 अप्रैल 2024 तक स्मॉलकैप इंडेक्स और मिडकैप इंडेक्स में किए गए एसआईपी ने लार्ज कैप इंडेक्स से बेहतर रिटर्न दिया है. हालांकि बीच-बीच में पिछले 19 वित्त वर्षों में लार्जकैप सेगमेंट के एसआईपी ने सात बार आउटपरफॉर्म किया है जबकि स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स के एसआईपी ने 6 बार आउटपरफॉर्म किया है. 

एक ही इंडेक्स में SIP ने दिया ज्यादा रिटर्न 

व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड ने खुलासा किया कि वित्त वर्ष 2005-06 से मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में निवेश को लंबी अवधि के लिए चालू रखने पर और पिछले साल के बेस्ट परफॉर्म करने वाले इंडेक्स में स्विच करने पर मिलने वाले रिटर्न से ज्यादा रिटर्न मिला है. रिपोर्ट के मुताबिक अगर किसी निवेशक ने पिछले साल के बेस्ट प्राफॉर्मिंग इंडेक्स में स्विच ना कर मिडकैप इंडेक्स में निवेशक को चालू रखा है तो उसपर 1 अप्रैल 2024 तक सालाना 18.8 फीसदी का रिटर्न मिला है. जबकि इंडेक्स में बदलाव करने पर केवल 15.5 फीसदी ही रिटर्न मिला था. अगर किसी निवेशक ने स्मॉलकैप इंडेक्स में एसआईपी शुरू किया तो उसपर 16 फीसदी का सालाना रिटर्न मिला है. जबकि इंडेक्स बदलने पर 15.1 फीसदी ही रिटर्न मिला है. 

अगर आप 10 वर्ष के रोलिंग एसआईपी रिटर्न को देखें तो मिडकैप इंडेक्स में लगातार चलने वाले एसआईपी ने सालाना 16.6 फीसदी का रिटर्न दिया है. जबकि जिन्होंने मिडकैप इंडेक्स में शुरू कर पिछले साल के बेस्ट प्रदर्श करने वाले इंडेक्स में स्विच किया उसे केवल 14.5 फीसदी का ही रिटर्न मिला है. जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स के एसआईपी का औसत रिटर्न 14 फीसदी रहा है और बेस्ट-परफॉर्मिंग इंडेक्स में स्विच करने पर 13.9 फीसदी रिटर्न मिला है. 

ये भी पढ़ें: 

इस टेलीकॉम स्टॉक से होगी कमाई, चुनाव बाद आ सकती है 20 फीसदी से ज्यादा तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना 800 रुपए सस्ता, चांदी भी धड़ाम, 20 अगस्त को आपके शहर में क्या है सोना- चांदी का रेट
Gold- Silver Rate: सोना 800 रुपए सस्ता, चांदी भी धड़ाम, 20 अगस्त को आपके शहर में क्या है सोना- चांदी का रेट
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
Petrol- Diesel Price Today: 20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget