एक्सप्लोरर

स्पाइसजेट को मिले 1100 करोड़, हरिहर महापात्रा लगाएंगे पैसा, गो फर्स्ट को खरीदने की तैयारी में एयरलाइन

Harihara Mahapatra SpiceJet Investment: हरिहर और प्रीति महापात्रा ने संकट का सामना कर रही स्पाइसजेट एयरलाइन को बचाने का फैसला किया है. इसके साथ ही गो फर्स्ट को खरीदने के लिए स्पाइसजेट की दावेदारी और मजबूत हो गई है.

Harihara Mahapatra SpiceJet Investment: पैसों की तंगी से जूझ रही स्पाइसजेट (SpiceJet) को बड़ी संजीवनी मिली है. मुंबई के कारोबारियों हरिहर (Harihara Mahapatra) और प्रीति महापात्रा (Preeti Mahapatra) ने इस एयरलाइन में लगभग 1100 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला किया है. इसके बदले में उन्हें लगभग 19 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी. इसके साथ ही एयरलाइन के प्रमोटर अजय सिंह (Ajay Singh) की हिस्सेदारी 56.49 फीसदी से घटकर 38.55 फीसदी रह जाएगी. इसी मंगलवार को ही स्पाइस जेट ने गो फर्स्ट एयरलाइन (Go First Airline) को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी. अब इस सौदे में भी तेजी आ सकती है. 

गो फर्स्ट को खरीदने की प्रक्रिया हो जाएगी तेज 

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस डील में अराइज ऑपर्च्युनिटीज फंड को 3 फीसदी और एलारा कैपिटल को 8 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी. पिछले ही हफ्ते स्पाइस जेट ने ऐलान किया था कि उसे कई लोगों से ऑफर मिले हैं. स्पाइस जेट ने बंद पड़ी एयरलाइन गो फर्स्ट को खरीदने का प्रस्ताव भी बनाना शुरू कर दिया है. अब निवेश मिल जाने के बाद स्पाइस जेट कर्ज में फंसी इस एयरलाइन को खरीदने की प्रक्रिया तेज कर सकती है.  

नगदी की तंगी से जूझ रही थी स्पाइस जेट

नगदी की तंगी से जूझ रही स्पाइस जेट ने जब गो फर्स्ट को खरीदने में रुचि दिखाई थी, तो सभी हैरान रह गए थे. कंपनी ने स्टॉक मार्केट को भी इसकी जानकारी दी थी. कंपनी ने गो फर्स्ट के रेजोल्यूशन प्रोफेशनल से भी संपर्क किया था. गो फर्स्ट मई से ही बंद पड़ी है. एयरलाइन के पास 54 एयरबस ए320 निओ प्लेन हैं. कंपनी ने अपने संकट का दोष प्रेट एंड व्हिटनी के खराब इंजनों पर डाला था. इससे पहले जिंदल पावर ने भी गो फर्स्ट को खरीदने के लिए प्रस्ताव दिया था. स्पाइस जेट के अलावा शारजाह की स्काई वन और सेफ्रिक इनवेस्टमेंट भी गो फर्स्ट को खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं.

कौन हैं हरिहर एवं प्रीति महापात्रा 

हरिहर और उनकी पत्नी प्रीति मुंबई की कंपनी महापात्रा यूनिवर्सल लिमिटेड के प्रमोटर्स हैं. यह कंपनी रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, कंसल्टिंग, कंज्यूमर एवं रिटेल सेक्टर में काम करती है. हरिहर उस समय चर्चाओं में आए थे, जब उन्होंने गुजरात के खजोद में देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग बनाने का ऐलान किया था. हालांकि, यह योजना कभी धरातल पर नहीं आ पाई. प्रीति महापात्रा को यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बाजारों में कई ब्रांड लॉन्च करने के लिए जाना जाता है. वह एक एनजीओ भी चलाती हैं. उन्होंने भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव भी लड़ा था.

ये भी पढ़ें 

Nirma Glenmark Deal: निरमा की हो जाएगी ग्लेनमार्क, 5651 करोड़ रुपये के सौदे को सीसीआई से मिली मंजूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget