एक्सप्लोरर

EMI Air Travel Plan: New Year पर बनायें एयर ट्रैवल प्लान, किश्तों में करें भुगतान, जानें क्या है स्कीम

EMI Air Travel Plan: एयरलाइंस ने हवाई यात्रियों की सहुलियत के लिये Book Now Pay Later स्कीम को लॉन्च किया है. हवाई यात्री किश्तों में भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं.

EMI Air Travel Plan: अगर आप इस त्योहारों, शादियों के सीजन में हवाई यात्रा करना चाह रहे हैं या फिर क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर कहीं घुमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो हवाई टिकट बुक करने के लिये फौरन पैसे चुकाने के बारे में सोचने की जरुरत नहीं है. ज्यादा से ज्यादा लोगों को हवाई यात्रा के लिये लुभाने और ट्रैवल सीजन को भूनाने के लिये एयरलाइंस ने हवाई यात्रियों की सहुलियत के लिये Book Now Pay Later स्कीम को लॉन्च किया है. हवाई यात्री किश्तों में भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं. देश की निजी क्षेत्र की एयरलाइंस Spicejet ट्रैवल सीजन के दौरान यात्रियों को लुभाने के लिये ये स्कीम लेकर आई है.  

न्यू ईयर पर बनायें ट्रैवल प्लान, किश्तों में करें भुगतान 

Spicejet की इस स्कीम के मुताबिक हवाई यात्री एयरलाइन टिकट बुक कर 3, 6, 9 या 12 किश्तों (Installments) में भुगतान कर सकते हैं. यदि कोई कस्टमर चुनी गई ईएमआई अवधि ( EMI Period) से पहले लोन को क्लोज करना चाहता है तो उसे कोई लोन क्लोजर चार्ज (Loan Closure Charge) नहीं चुकाना होगा. इस विकल्प का लाभ उठाने के लिए, ग्राहकों को केवल PAN Number, आधार नंबर या वीआईडी ​​जैसे डिटेल्स देना होगा और ओटीपी के साथ इसे सत्यापित करना होगा. ईएमआई का लाभ उठाने के लिए क्रेडिट कार्ड ( Credit Card) और डेबिट कार्ड ( Debit Card) विवरण देने की जरुरत नहीं है. ग्राहकों को अपनी यूपीआई आईडी (  UPI ID ) प्रदान करके पहली ईएमआई का भुगतान करना होगा और बाद की ईएमआई उसी यूपीआई आईडी (  UPI ID)से काट ली जाएगी. यह सुविधा फौरन लोन अप्रूवल ( Instant Loan Approval) और तत्काल टिकट बुकिंग सुविधा ( Immediate Loan Booking Facility)के साथ आता है.  

EMI में करें हवाई यात्रा

वॉलनट 369 नाम का यह Pay Later/ Cardless ईएमआई की सुविधा Capital Float द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है जो  Buy Now Pay Later और Credit Platform है. हवाई यात्री स्पाइसजेट की वेबसाइट और इसकी मोबाइल साइट के पेमेंट पेज पर उपलब्ध होगा. ग्राहक अपनी फ्लाइट टिकट या ऐड-ऑन बुक करते समय इस विकल्प के जरिए भुगतान कर सकेंगे.  

Spicejet की चीफ कमर्शियल ऑफिसर शिल्पा भाटिया के मुताबिक, कस्टमर्स की सुविधा और उनकी अफोर्डेबिलिटी को ध्यान में रखते हुये स्कीम को लॉन्च किया गया है. हवाई टिकट की कीमत Family Vacation में देरी का कारण नहीं हो सकती है और इस नए पहल से यात्रियों को उनके बजट के अनुसार आसान किश्तों में भुगतान कर सकेंगे.   

यह भी पढ़ें: 

Jandhan Account: जनधन खाताधारकों को मिलते हैं कई खास फायदे, सरकार देती है 1.3 लाख रुपये, जानें कैसे और कब मिलता है पैसा?

खुशखबरी! सफर करना हो गया सस्ता, बस से सफर करने पर देना होगा कम किराया, सरकार ने घटाए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget