एक्सप्लोरर

Pai Platforms: विवादों के बीच बदल गई पेटीएम ई-कॉमर्स की पहचान, रिब्रांडिंग के बाद अब मिला ये नाम

Paytm E-Commerce: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई के द्वारा की गई कड़ी कार्रवाई के कुछ दिनों बाद ही पेटीएम ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का नाम बदले जाने की जानकारी सामने आई है...

फिनटेक कंपनी पेटीएम ने बैंकिंग यूनिट पर छाए संकट के बीच अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रिब्रांडिंग की है. इस रिब्रांडिंग के बाद पेटीएम ई-कॉमर्स को पाई प्लेटफॉर्म्स (Pai Platforms) नाम दिया गया है. पेटीएम ई-कॉमर्स को अब इसी नाम व पहचान से जाना जाएगा.

चौतरफा मुश्किलों में पेटीएम पेमेंट्स बैंक

पेटीएम ई-कॉमर्स को नया नाम ऐसे समय दिया गया है, जब समूह की बैंकिंग यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक मुश्किलों का सामना कर रही है. रिजर्व बैंक ने हाल ही में पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऊपर कड़ी कार्रवाई की है. खबरों की मानें तो पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग परमिट भी खतरे में है और रिजर्व बैंक आने वाले दिनों में परमिट को निरस्त कर सकता है. आरबीआई के एक्शन के बाद पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर 50 फीसदी तक लुढ़क गए हैं.

आरबीआई को मिलीं कई खामियां

रिजर्व बैंक को पेटीएम पेमेंट्स बैंक में केवाईसी समेत कई अनुपालन संबंधी खामियां मिली हैं. ऑडिट में ऐसे भी मामले सामने आए थे, जिनमें एक ही पैन कार्ड से 1000 से ज्यादा बैंक अकाउंट लिंक कर दिए गए थे. इसी सप्ताह आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि पर्याप्त समय दिए जाने के बाद भी अनुपालन नहीं किए जाने पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऊपर कार्रवाई की गई है.

3 महीने से चल रहा रिब्रांडिंग पर काम

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में इनसाइडर सोर्सेज के हवाले से बताया गया है कि पेटीएम ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रिब्रांडिंग की शुरुआत 3 महीने पहले ही कर दी गई थी. अगर यह बात सच है तो माना जा सकता है कि पेटीएम ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को नया नाम व नई पहचान मिलने का पेटीएम पेमेंट्स बैंक के हालिया संकट से कोई लेना-देना नहीं है.

एलीवेशन कैपिटल के पास सबसे ज्यादा शेयर

रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने नाम बदलने की मंजूरी 8 फरवरी को दी. आरओसी ने कहा कि सर्टिफिकेट इश्यू होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक प्राइवेट लिमिटेड को पाई प्लेटफॉर्म्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाएगा. पाई प्लेटफॉर्म्स में एलीवेशन कैपिटल सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है. एक दिन पहले ही पेटीएम ने ई-कॉमर्स स्टार्टअप इन्नोबिट्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण किया है, जिसका बिट्सिला नाम से ओएनडीसी पर परिचालन होता है.

ये भी पढ़ें: ईपीएफओ ने फाइनल की ब्याज दर, 2023-24 के लिए पीएफ खाताधारकों को मिलेगा इतना रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
सीनियर सिटीजंस की मौज, FD पर बंपर कमाई करा रहे ये 5 सरकारी बैंक
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल
10 मिनट वाली Blinkit, Swiggy, Amazon पर संकट, कड़े होंगे डिलीवरी के नियम
10 मिनट वाली Blinkit, Swiggy, Amazon पर संकट, कड़े होंगे डिलीवरी के नियम

वीडियोज

Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget