एक्सप्लोरर

UPI Payments: UPI के लिए अब स्मार्टफोन और इंटरनेट जरूरी नहीं, अब ऐसे कर सकते है ऑनलाइन पेमेंट

USSD Code के जरिए पेमेंट होने से आम लोगों को पहले के मुकाबले बहुत आसानी होगी. USSD कोड से पेमेंट करने के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट की जरूरत नहीं है.

UPI Payments Without Internet : अगर आप अक्सर ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट्स (UPI Payments) करते है, तो ये खबर आपके काम की साबित होगी. आपको बता दें कि गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, Phone Pay, Paytm) जैसे ऐप्स से पेमेंट करना ही UPI Payment है. आप किसी भी मॉल या कोई दुकान पर पेमेंट्स के लिए ऑनलाइन मोड का इस्तेमाल करते है. आज कल हर फल, सब्जी वाले तक UPI का बार कोड लेकर चलते है. इस खबर में हम आपको बताने जा रहे है आप बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट के बारे में जानकारी देने जा रहे है. 

ऑनलाइन पेमेंट में आती है दिक्कत 
आपको ऑनलाइन पेमेंट के लिए इंटरनेट की जरूरत जरूर पड़ती है. वही ख़राब नेटवर्क के कारण कई बार आप ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाते है. जिसके लिए NPCI ने USSD कोड की मदद से ऑनलाइन पेमेंट्स को सभी नेटवर्क के लिए उपलब्ध कराने का फैसला किया है. इस सर्विस के इस्तेमाल के लिए यूजर्स को इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी.

क्या है USSD कोड 
आपको बता दें कि यूएसएसडी कोड (USSD Code) के जरिए पेमेंट होने से आम लोगों को पहले के मुकाबले बहुत आसानी होगी. USSD कोड से पेमेंट करने के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट की जरूरत नहीं है. अगर आप के पास फीचर फोन है तो भी आप यूएसएसडी कोड की मदद से UPI पेमेंट् कर सकते हैं. नवंबर 2012 में NPCI ने यह सुविधा बीएसएनएल (BSNL) और एमटीएनएल (MTNL) नेटवर्क के लिए शुरू की थी, लेकिन अब सभी नेटवर्क के यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

13 भाषाओं में मिलेगी सर्विस
NPCI का कहना है कि इस सर्विस के इस्तेमाल के लिए हिन्दी और इंग्लिश भाषा का ज्ञान होना जरूरी नहीं है. आप अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं. हिन्दी और इंग्लिश के साथ ही 13 भारतीय भाषाओं में दी जा रही इस सर्विस का यूज करने के लिए मोबाइल यूजर को अपने फोन से *99# डायल करना होगा. देश के करीब 83 छोटे-बड़े बैंक इस सर्विस से जुड़े हुए हैं. बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI भुगतान करने से पहले आप को अपने बैंक अकाउंट की सेटिंग्स को बदलना होगा.

आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे 

  • सबसे पहले स्मार्टफोन या फीचर फोन से *99# डायल करें. अपनी भाषा को चुनें.
  • इसके बाद आपको अपने बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड के पहले 4 नंबर दर्ज करने है.
  • आपकी स्क्रीन पर उस नंबर से जुड़े बैंक खातों की एक लिस्ट दिखाई देगी. 
  • इस लिस्ट में से आप को उस खाते को चुनना होगा, जिसको आप लेनदेन के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं.
  • इसके बाद आपको अपने डेबिट कार्ड नंबर के अंतिम 4 अंक और वैलिडिटी की डेट दर्ज करनी होगी.
  • यह प्रॉसेस पूरा होने के बाद आप बिना इंटरनेट के UPI से लेनदेन कर सकते हैं.

बिना इंटरनेट के ऐसे करें UPI 

  • अपने फोन से *99# डायल करें.
  • इसके बाद पैसे भेजने के लिए आप को 1 नंबर दर्ज करना होगा.
  • इसके बाद आपको जिस खाते में पैसे भेजने हैं, उसकी डिटेल (UPI ID या बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर) दर्ज करें.
  • इसके बाद आपको राशि और UPI Pin टाइप करना होगा और पेमेंट हो जाएगी.
  • *99# सर्विस के लिए नेटवर्क कंपनियां आपसे एक ट्रांजैक्शन के लिए 50 पैसे फीस लेंगी. 
  • इस सर्विस के जरिए आप 1 दिन में 5,000 रुपये तक का लेनदेन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

India Export: सितंबर में देश का निर्यात 4.82 फीसदी बढ़ा, जानें कितना रहा एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget