एक्सप्लोरर

इस महीने आ रहे हैं लोढ़ा डेवलपर्स समेत कई कंपनियों के IPO, क्या आपको निवेश करना चाहिए

पिछले साल से इस साल से अब तक आए आईपीओ को निवेशकों का काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है. लिहाजा ये उम्मीद की जा रही है इस वित्त वर्ष में भी आईपीओ में निवेशक खासा निवेश करेंगे.

मौजूदा वित्त वर्ष की पहले महीने यानी अप्रैल में भी आईपीओ की झड़ी लगने वाली है. इस महीने कम से कम छह आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं. जनवरी 2021 से मार्च 2021 के बीच 17 कंपनियों ने अपने आईपीओ लॉन्च किए हैं. इन कंपनियों ने अब तक इन आईपीओ से 18,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं. अप्रैल महीने में मैक्रोटेक डेवलपर (पहले लोढ़ा डेवलपर्स) डोडला डेयरी, सेवन आइलैंड्स शिपिंग, सोना कॉमस्टार , कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस लिमिटेड, आधार हाउसिंग फाइनेंस कंपनी मॉर्गेज का आईपीओ आएगा. कई दिग्गज कंपनियों के आईपीओ इस महीने मैक्रोटेक डेवलपर्स के आईपीओ के तहत में ढाई हजार करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे. मैक्रोटेक की योजना इस रकम का इस्तेमाल 1,500 करोड़ रुपये तक का कर्ज कम करने और जमीन अधिग्रहण या डेवलप करने के लिए होगा. कंपनी का आईपीओ सात अप्रैल को लॉन्च होगा. इश्यू 9 अप्रैल को बंद होगा. इश्यू प्राइस 483-486 रुपये तय किया गया है. डोडला डेयरी दक्षिण भारत की कंपनी है. कंपनी 800 करोड़ रुपये का आईपीओ ला रही है. इसके तहत पचास करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. कंपनी के प्रमोटर और इन्वेस्टर ऑफर फॉर सेल के जरिये 1,00,85,444 इक्विटी शेयर जारी करेंगे. सेवन आइलैंड्स शिपिंग कंपनी को 600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिल चुकी है. इसमें 400 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू जारी किए जाएंगे. देश की सबसे बड़ी ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लॉन्च करेगी आईपीओ सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिशन फॉर्जिंग्स (सोना कॉमस्टार) देश की सबसे बड़ी ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. यह 6000 करोड़ रुपये जुटाएगी.कंपनी इसी महीने अपना आईपीओ लाएगी. आधार हाउसिंग फाइनेंस कंपनी मॉर्गेज फाइनेंसर है. यह कम इनकम वाले लोगों की हाउसिंग फाइनेंस की जरूरतों को पूरी करती है. कंपनी ने 7300 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कराए हैं. इसके लिए कंपनी 1500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी और 5800 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर बेचेंगे. आईपीओ को मिल रहे रहे हैं बेहतरीन रेस्पॉन्स कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस लिमिटेड ने आईपीओ के जरिये 700 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है. यह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सबसे बड़े कॉरपोरेट हेल्थकेयर ग्रुप में से एक है. इस पब्लिक इश्यू में 200 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी. साथ ही प्रमोटर और मौजूदा शेयरहोल्डर्स 21340931 शेयरों की बिक्री करेंगे. पिछले साल से लेकर अब तक आए सभी आईपीओ को बेहतरीन रेस्पॉन्स मिला है.

मार्च तिमाही में आईपीओ से इकट्ठा हुआ सबसे ज्यादा फंड, 2018 के बाद का सर्वोच्च स्तर

सऊदी अरब से तेल मंगाना और कम करेगी सरकार, तेल कंपनियों को डील की समीक्षा करने का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget