एक्सप्लोरर

चांदी ने एक ही दिन में लगाई 5200 रुपये की छलांग, अब कहां बचा खरीदारी का मौका-समझें

Silver Rates: सर्राफा बाजार में चांदी ने इस 5200 रुपये की ऊंचाई के दम पर एक दिन के सबसे बड़े उछाल के साथ सबसे ज्यादा चमक बिखेरी है. 

Silver Rates: सोने और चांदी के कारोबारियों के लिए इस समय माहौल खुशगवार बना हुआ है और चांदी ने एक दिन में इतनी छलांग लाई है कि इसकी तेजी हैरान कर रही है. एक ही दिन में चांदी में 5200 रुपये का उछाल देखा गया और बुधवार को ये सर्राफा बाजार में 95,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. चांदी में ये 5200 रुपये की ऊंचाई एक दिन के सबसे बड़े उछाल के साथ सर्राफा बाजार में सबसे ज्यादा चमक दिखा रही है. 

आज किस रेट पर है सोने और चांदी का भाव

कमोडिटी बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखी गई है. एमसीएक्स पर सोने के रेट में 191 रुपये की कमी आई है और ये 76325 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं हॉट फेवरेट बन रही कीमती मेटल सिल्वर यहां 90,000 रुपये प्रति किलो से नीचे के भाव पर ही मिल रही है. चांदी अपने मार्च वायदा में 603 रुपये गिरकर 89158 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.

चांदी में बुधवार को क्यों दिखी जबर्दस्त उछाल

मजबूत ग्लोबल रुख और लोकल ज्वैलर्स की जोरदार खरीदारी के बीच बुधवार को चांदी में ऐसी जबरदस्त तेजी लौटी कि सीधा 5200 रुपये चढ़कर ज्वैलर्स और खरीदारों को हैरान कर दिया. इससे पहले लगातार 2 दिन में चांदी में गिरावट देखी गई थी. दिल्ली में चांदी की कीमत में 5200 रुपये की उछाल एक दिन की सबसे बड़ी तेजी के तौर पर दर्ज हो गई और ये 95,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई. यह उछाल दो हफ्ते के बाद दिखा और इससे पहले चांदी की कीमत में सबसे बड़ी एक दिन की बढ़ोतरी  21 अक्टूबर को दर्ज की गई थी, जब इसमें 5,000 रुपये की तेजी आई थी. इससे पिछले दो दिन में चांदी में 2700 रुपये की गिरावट आई थी और मंगलवार को यह 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट वेल्थ की चांदी पर रिपोर्ट

चांदी पर मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट वेल्थ (MOPW) ने एक रिपोर्ट निकाली है जिसमें बताया गया है कि साल 1990 से लेकर 31 अक्टूबर 2024 तक चांदी ने अस्थिरता दिखाई है और कमोबेश भारतीय इक्विटी के जैसे ही प्रदर्शन किया है. स्टैंडर्ड डाइवेशन जिसमें हर महीने के रिटर्न और मंथली गिरावट के आंकड़ों के आधार पर 1990 से अक्टूबर 2024 तक का डेटा लिया गया है उसमें चांदी का रिटर्न 26.6 फीसदी के लिहाज से शेयर बाजार के औसत रिटर्न के लगभग बराबर ही है जो कि 26.8 फीसदी पर है.

चांदी में खरीदारी का मौका

सिल्वर एमसीएक्स रेट में जोरदार उछाल इस साल धनतेरस के मौके पर 29 अक्टूबर को देखा गया था जब ये 1 लाख रुपये के पार चली गई थी. अब भी चांदी में खरीदारी के मौके हैं क्योंकि चांदी के औसत रिटर्न के मामले में आगे चलकर बड़ी तेजी आने की संभावना पहले कई कमोडिटी जानकार जता चुके हैं और एमसीएक्स पर तो इसके 1.25 लाख यानी सवा लाख रुपये तक जाने के अनुमान जता चुके हैं. 

ये भी पढ़ें

Cyber Fraud: सायबर फ्रॉड का बढ़ा आतंक, 2024 के 9 महीने में ही भारतीयों के 11300 करोड़ रुपये हुए साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget