एक्सप्लोरर

Silver Rally: चांदी की चमक के आगे फीकी पड़ी सोने शेयर और बिटकॉइन की रौनक

Silver Price Rise: चांदी की कीमतों में इस महीने शानदार तेजी दर्ज की जा रही है. उसकी तेजी के सामने अन्य सभी प्रमुख एसेट क्लास काफी पीछे छूट गए हैं...

यह साल निवेशकों के लिए शानदार गुजर रहा है. शेयर बाजार से लेकर बिटकॉइन और सोना-चांदी जैसी महंगी धातुओं तक, चारों ओर ताबड़तोड़ रिकॉर्ड बन रहे हैं. हर तरह आई रैली में निवेशक खूब पैसे बना रहे हैं. इस चौतरफा रैली के बीच चांदी ने ऐसी चमक बिखेर दी है कि उसके आगे सोना, शेयर, बिटकॉइन सब फीके नजर आने लगे हैं.

इस महीने ऐसे चमकी है चांदी

मई महीने के दौरान चांदी ने जबरदस्त छलांग लगाई है. बीते शुक्रवार को तो चांदी ने नया रिकॉर्ड बना दिया और इतिहास में पहली बार इसकी कीमतें 90 हजार रुपये के पार निकल गईं. शुक्रवार को चांदी का भाव 90,391 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा. सिर्फ मई महीने में सोने की कीमतों में अब तक 9,580 रुपये प्रति किलो यानी 11.29 फीसदी की तेजी आई है. यह कई अन्य प्रमुख एसेट क्लास की तुलना में ज्यादा है.

मई में अन्य एसेट क्लास के रिटर्न

उदाहरण के लिए- मई महीने में अब तक सोना 3,135 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी 4.45 फीसदी मजबूत हुआ है. वहीं प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतों में इस दौरान 2,605 डॉलर यानी 4 फीसदी की तेजी आई है. शेयर बाजार के लिए यह महीना अब तक कोई खास नहीं रहा है और उसे नुकसान ही उठाना पड़ा है. बीएसई सेंसेक्स ने महीने की शुरुआत 74,482.78 अंक के साथ की और शनिवार को यह 74,005.94 अंक पर बंद हुआ.

इस कारण कीमती धातुओं को फायदा

चांदी की कीमतों में इस साल की शुरुआत से ही तेजी देखी जा रही है. पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति बनने के बाद बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के माहौल में दुनिया भर के निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं का रुख कर रहे थे, जिससे सोना और चांदी दोनों को फायदा हो रहा था. इस साल का हिसाब देखें तो चांदी की कीमतों में अब तक 16 हजार रुपये किलो यानी 21 फीसदी तक की तेजी आ चुकी है.

लाख रुपये के पार निकल सकती है चांदी

शुरुआत में सोने के भाव की तेजी चांदी की तुलना में ज्यादा थी, लेकिन अब चांदी ने सोने को मात दे दी है. इसका कारण है कि भू-राजनीतिक तनावों के चलते आई सेफ हीवन डिमांड नरम पड़ी है. डिमांड में इस कमी से भाव पर भी असर हुआ है. इससे सोना तो प्रभावित हुआ है, लेकिन चांदी पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, क्योंकि उसे इंडस्ट्रियल डिमांड से सपोर्ट मिल रहा है. यही कारण है कि चांदी की कीमतों में 2024 में अब तक जो 16 हजार रुपये की तेजी आई है, उसमें से लगभग 60 फीसदी का योगदान अकेले मई महीने में आया है. एनालिस्ट अनुमान जता रहे हैं कि इस साल चांदी की कीमतें लाख रुपये के स्तर को पार करने में कामयाब हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: इन सस्ते शेयरों की ऊंची उड़ान, एक सप्ताह में दिया 80 फीसदी तक रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Today: शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24,600 के पार
Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24,600 के पार
OFS से सरकार का बड़ा धमाका, 31,552 करोड़ जुटाकर बनाया नया रिकॉर्ड
OFS से सरकार का बड़ा धमाका, 31,552 करोड़ जुटाकर बनाया नया रिकॉर्ड
2,890 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी में भी 6,200 रुपए का भारी उछाल, यहां देखें सोना- चांदी के ताजा रेट
2,890 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी में भी 6,200 रुपए का भारी उछाल, यहां देखें सोना- चांदी के ताजा रेट
1 अक्टूबर से बदल जाएंगे FD के नियम, स्मॉल फाइनेंस बैंकों के लिए RBI ने किए 3 बड़े बदलाव
1 अक्टूबर से बदल जाएंगे FD के नियम, स्मॉल फाइनेंस बैंकों के लिए RBI ने किए 3 बड़े बदलाव

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget