एक्सप्लोरर

Silver Price: चांदी ने सोने को दी पटखनी, इंडस्ट्री की डिमांड से बनता जा रहा हॉट फेवरेट  

Gold and Silver: इलेक्ट्रिक वेहिकल, हाइब्रिड कार और सोलर पैनल में चांदी का प्रयोग होता है. इसकी वजह से चांदी की डिमांड इस साल लगभग 30 फीसदी तक बढ़ गई है.

Gold and Silver: सोना और चांदी लगातार निवेशकों की पहली पसंद बने हुए हैं. ज्यादातर लोगों की नजर सोने की बढ़ती कीमतों पर बनी रहती है. मगर, चांदी ने रिटर्न देने के मामले में सोने को भी पीछे छोड़ दिया है. इलेक्ट्रिक वेहिकल, हाइब्रिड कार और सोलर पैनल में इसका इस्तेमाल होने की वजह से चांदी की डिमांड में अच्छा उछाल आ रहा है. चांदी अब एक इंडस्ट्रियल मेटल की तरह डेवलप हो चुकी है. इसकी कीमत 91 से 95 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. सिल्वर (Silver) ने मई में न सिर्फ गोल्ड (Gold) बल्कि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) को तक रिटर्न के मामले में पीछे छोड़ दिया है. 

इस साल चांदी में आया 30 फीसदी का उछाल

चांदी ने इस साल निवेशकों को अच्छे रिटर्न दिए हैं. साल 2024 में कॉमेक्स (Comex) पर सिल्वर के रेट लगभग 30 फीसदी उछाल मार चुके हैं. एमसीएक्स (MCX) पर भी चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट 95950 रुपये प्रति किलो के रेट पर ट्रेड कर रही है. दुनियाभर में ईवी और हाइब्रिड कारों की बढ़ती डिमांड और सोलर एनर्जी पर बढ़ते फोकस से भी चांदी को बड़ा सहारा मिला है. भारत सरकार भी सोलर एनर्जी पर फोकस बढ़ा रही है. इसके चलते सोलर पैनल की डिमांड में जबरदस्त तेजी आ रही है. अनुमान जताया जा रहा है कि चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड इस साल 10 फीसदी और बढ़ सकती है. 

सिल्वर ईटीएफ साबित हो सकता है अच्छा निवेश 

भारतीय इकोनॉमी में लगातार तेजी आ रही है. अमेरिकी फेड रिजर्व भी आर्थिक सुस्ती से निपटने के लिए आने वाले दिनों में कड़े फैसले ले सकता है. भारत में भी नई सरकार का गठन हो चुका है. इससे आर्थिक सुधारों के तेज होने की पूरी उम्मीद है. ऐसे में सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) एक अच्छा निवेश विकल्प साबित हो सकता है. इसे अपने पोर्टफोलियो में जोड़कर आप अच्छे रिटर्न हासिल कर सकते हैं. सिल्वर बार या कॉइन की बजाय सिल्वर ईटीएफ को कम निवेश के जरिए भी खरीदा जा सकता है.  

ब्याज दरों में कटौती से बढ़ सकता है इनवेस्टमेंट 

आंकड़ों के अनुसार, पूरी दुनिया में चांदी का 40 फीसदी इस्तेमाल नॉन इंडस्ट्रियल उद्देश्यों के लिए होता है. इस साल इंडस्ट्री और नॉन इंडस्ट्री डिमांड में इजाफा बना रहेगा. अगर फेडरेल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करता है तो चांदी में इनवेस्टमेंट तेजी से बढ़ने लगेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भी अक्टूबर तिमाही तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

Market Outlook: रिकॉर्ड उथल-पुथल से भरा रहा सप्ताह, अब ऐसी रह सकती है बाजार की चाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव
ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव
Cheapest Cloth Markets: दिल्ली के 5 बाजार, जहां सस्ते में मिलते हैं लेडीज और जेंट्स के कपड़े
दिल्ली के 5 बाजार, जहां सस्ते में मिलते हैं लेडीज और जेंट्स के कपड़े
मस्क के एक ट्वीट से बाज़ार में हड़कंप, रिलायंस के शेयर टूटे, 40000 करोड़ स्वाहा
मस्क के एक ट्वीट से बाज़ार में हड़कंप, रिलायंस के शेयर टूटे, 40000 करोड़ स्वाहा

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget