एक्सप्लोरर

Market Outlook: रिकॉर्ड उथल-पुथल से भरा रहा सप्ताह, अब ऐसी रह सकती है बाजार की चाल

Share Market This Week: इस सप्ताह के दौरान बाजार में कई सालों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट भी आई और बाजार नए ऐतिहासिक उच्च स्तर को छूने में भी सफल रहा...

शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह एक साथ अच्छे और बुरे दोनों तरह के रिकॉर्ड वाला साबित हुआ. चुनाव परिणाम वाले सप्ताह के दौरान बाजार में भारी उथल-पुथल देखी गई. अच्छी बात बस ये रही कि बाजार ने ओवरऑल सप्ताह को फायदे के साथ समाप्त किया.

साप्ताहिक आधार पर इतनी तेजी

पिछले सप्ताह के दौरान कुल मिलाकर बाजार फायदे में ही रहा. साप्ताहिक आधार पर बीएसई सेंसेक्स 3.7 फीसदी के फायदे में रहा, जबकि निफ्टी 3.4 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ. सप्ताह के अंतिम दिन सेंसेक्स 1,618.85 अंक (2.16 फीसदी) की शानदार तेजी के साथ 76,693.36 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी 468.75 अंक (2.05 फीसदी) मजबूत होकर 23,290.15 अंक पर रहा.

रिकॉर्ड के साथ हुई शुरुआत

शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत नए उच्च स्तर के रिकॉर्ड के साथ की. सप्ताह के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में 3.25 फीसदी तक की तेजी देखी गई. कारोबार में सेंसेक्स 76,795.31 अंक के और निफ्टी 23,338.70 अंक के नए उच्च स्तर तक पहुंचा. उसके अगले दिन मंगलवार को लोकसभा चुनाव का परिणाम उम्मीद के हिसाब से नहीं आने पर बाजार 8-9 फीसदी तक गिर गया. हालांकि बाद के सेशंस में बाजार ने मंगलवार के नुकसान की लगभग पूरी रिकवरी कर ली.

नई सरकार के गठन से सपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में भाजपा अकेले बहुमत जुटान में असफल रही है. इससे मंगलवार को बाजार नर्वस हो गया. हालांकि भाजपा एनडीए के अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर आराम से बहुमत का आंकड़ा पार कर रही है और सरकार बनाने जा रही है. आज नरेंद्र मोदी नई सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं. नई सरकार के गठन से नए सप्ताह के दौरान बाजार को सपोर्ट मिल सकता है.

आने वाले हैं ये आर्थिक आंकड़े

मोदी सरकार की वापसी के संकेत मिलने से बाजार न चुनाव रिजल्ट वाले दिन के गिरावट की भरपाई की. अब जबकि सरकार बन रही है, बाजार नई ऊंचाइयों को छू सकता है. सप्ताह के दौरान जारी होने वाले अहम आर्थिक आंकड़ों का भी बाजार पर असर दिख सकता है. 12 जून को औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी होंगे. उसके बाद महंगाई के आंकड़े भी जारी होंगे. 14 जून को आयात-निर्यात के आंकड़े आएंगे.

फेडरल रिजर्व की बैठक का असर

सप्ताह के दौरान बाहरी फैक्टर्स में फेडरल रिजर्व हावी रहेगा. फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक सप्ताह के दौरान हो रही है. बैठक के नतीजे शुक्रवार को सामने आएंगे. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की यह बैठक ब्याज दरों के बारे में निर्णय लेने के लिए है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह टाटा-अडानी भी कराएंगे डिविडेंड से कमाई, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget