एक्सप्लोरर

Silicon Valley Bank Crisis: अश्निनी वैष्णव ने कहा-एसवीबी प्रस्ताव आश्वस्त करने वाला, Startups को मिलेगी राहत

SVB Crisis: अमेरिका के बड़े बैंक सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के डूबने के बाद स्टार्टअप्स के लिए भारी चिंता का माहौल बन गया था पर बाइडेन प्रशासन की तरफ से इसके लिए लाए गए प्रस्ताव उनको राहत दे सकते हैं.

SVB Crisis: सिलिकन वैली बैंक (एसवीबी) के डिपॉजिटर्स के पैसे की सुरक्षा के लिए अमेरिकी प्रशासन द्वारा कदम उठाए के बीच देश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एसवीबी संबंधी प्रस्ताव "आश्वस्त" करने वाला है और इससे कई स्टार्टअप को राहत मिलेगी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने घोषणा की थी कि सिलिकन वैली बैंक के डिपॉजिटर्स सोमवार से अपनी धनराशि निकाल सकेंगे.

इन्हीं सब हलचल के बीच आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "एसवीबी संबंधी प्रस्ताव आश्वस्त करने वाला है. इससे कई स्टार्टअप को राहत मिलेगी." 

अमेरिका के बाइडेन प्रशासन ने किया है बड़ा एलान

अमेरिका के बड़े बैंक एसवीबी के दिवालिया होने के बीच देश की बैंकिग प्रणाली में जनता का भरोसा मजबूत बनाए रखने और अमेरिका की अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के उद्देश्य से बाइडन प्रशासन ने घोषणा की है कि इस बैंक के डिपॉजिटर्स सोमवार से अपने धन का उपयोग कर सकेंगे.

एफडीआईसी को मिला है ये अधिकार

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी) और केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की अनुशंसा मिल गई है. इसके अलावा राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ हुए विचार-विमर्श के बाद वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने रविवार को बैंक का समाधान पूरा करने, साथ ही डिपॉजिटर्स के हितों की पूरी तरह से रक्षा करने के लिए एफडीआईसी को कदम उठाने की मंजूरी दे दी है.

एफडीआईसी को नियुक्त किया गया SVB का रिसीवर

अमेरिका के 16वें सबसे बड़े बैंक कैलिफोर्निया स्थित सिलिकॉन वैली बैंक को कैलिफोर्निया के वित्तीय सुरक्षा और नवोन्मेष विभाग ने शुक्रवार को बंद कर दिया था. उसने  एफडीआईसी को बैंक का समाधानकर्ता नियुक्त किया है. बैंक तब संकट में फंस गया जब वेंचर कैपिटल कंपनियों और उनके द्वारा समर्थित कंपनियों समेत उसके ग्राहकों ने अपनी जमा राशि निकालनी शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें

Export: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जताया भरोसा, भारत इस साल 750 अरब डॉलर के निर्यात के आंकड़े को पार करेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget