एक्सप्लोरर

Hurun India Philanthropy List: 2042 करोड़ रुपये दान देकर शिव नादर बने देश के सबसे बड़े दानवीर, अजीम प्रेमजी दूसरे स्थान पर

Hurun India Philanthropy List Update: 119 उद्योगपतियों ने वित्त वर्ष 2022-23 में 5 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा रकम दान में दिया है. और इन सभी के दान को जोड़ दें तो ये रकम 8445 करोड़ रुपये बनता है.

Hurun India Philanthropy List 2023: देश की दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज के फाउंडर और चेयरमैन शिव नादर (Shiv Nadar) सबसे बड़े दानवीर बनकर उभरे हैं. वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान शिव नादर ने 2042 करोड़ रुपये दान में दिए हैं जो कि इसके पहले वित्त वर्ष के मुकाबले 76 फीसदी ज्यादा है. 

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक एडलगीव हुरून इंडिया परोपकार सूची 2023 (EdelGive Hurun India Philanthropy List 2023) के मुताबिक शिव नादर 2042 करोड़ रुपये दान देकर देश के सबसे दानवीर बन गए हैं. उन्होंने 2022-23 वित्त वर्ष के दौरान हर दिन औसतन 5.6 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. शिव नादर के बाद विप्रो के अजीम प्रेमजी दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 2022-23 में कुल 1774 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. जो कि वित्त वर्ष 2021-22 के मुकाबले 267 फीसदी ज्यादा है. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दान देने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) के माध्यम से 376 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. जीरोधा के निखिल कामथ (Nikhil Kamath) सबसे युवा दानवीर बन गए हैं. वे 12वें स्थान पर हैं और उन्होंने 112 करोड़ रुपये दान किए हैं.

रोहिणी नीलेकणि दान करने वाली महिलाओं में पहले स्थान पर हैं और उन्होंने 170 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. एडलगीव हुरून इंडिया परोपकार सूची 2023 के मुताबिक वे 10वें स्थान पर हैं.  रोहिणी नीलेकणि के अलावा अन्य दानवीर महिलाओं के नामों पर गौर करें तो अनु आगा और लीना गांधी ने 23 करोड़ रुपये दान में दिए हैं और दोनों 40वें और 41वें स्थान पर हैं. कुल दानवीरों में 7 दानवीर महिलाएं हैं. 

शिव नादर दानवीर नंबर वन हैं लेकिन फोर्ब्स की 2023 की सूची के मुताबिक देश के सबसे बड़े अमीरों की सूची में वे तीसरे स्थान पर हैं. अजीम प्रेमजी दान करने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं लेकिन अमीरों की सूची वे 11.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 17वें नंबर पर हैं. दान करने के मामले में मुकेश अंबानी तीसरे पायदान पर हैं. हालांकि वे फोर्ब्स के मुताबिक वे 92 बिलियन डॉलर के साथ देश के सबसे अमीर उद्योगपति हैं. दान करने के मामले में निखिल कामथ 12वें पायदान पर हैं हालांकि अमीरों की सूची में वे 40वें नंबर पर आते हैं.  दान करने में अनु आगा 40वें पायदान पर हैं जबकि अमीरों की सूची में वे 87वें नंबर पर आती हैं. 

119 उद्योगपतियों ने वित्त वर्ष 2022-23 में 5 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा रकम दान में दिया है. और इन सभी के दान को जोड़ दें तो ये रकम 8445 करोड़ रुपये बनता है. ये रकम 2021-22 के मुकाबले 59 फीसदी ज्यादा है. 2022-23 में 14 भारतीयों ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा दान किया है जो कि उसके पहले वर्ष में संख्या केवल 6 रही थी. जबकि 12 लोगों ने 50 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. 47 ने 20 करोड़ रुपये दान किया है. 

ये भी पढ़ें 

Gold Demand: वैश्विक अनिश्चितता और महंगाई के चलते बढ़ी सोने की ग्लोबल डिमांड, 9 महीने में सेंट्रल बैंकों ने खरीदा 800 टन सोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget