एक्सप्लोरर

Market Outlook: नए रिकॉर्ड के बाद ये अहम आर्थिक आंकड़े तय करेंगे बाजार की चाल

Share Market This Week: पिछले सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में 4 दिनों का ही कारोबार हुआ था. शुक्रवार को महाशिवरात्रि के चलते बाजार बंद रहा था...

घरेलू शेयर बाजार में रैली बनी हुई है. पिछले चार सप्ताह से बाजार लगातार तेजी में है और इस दौरान दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने नया-नया उच्च स्तर बनाया है. यह पिछले तीन महीने के दौरान घरेलू बाजार की सबसे लंबी लगातार रैली है.

अभी इस स्तर पर है घरेलू बाजार

पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स में करीब 1000 अंक यानी 1.25 फीसदी की तेजी आई. इसी तरह निफ्टी करीब 350 अंक (1.50 फीसदी) मजबूत हुआ. सप्ताह के अंतिम दिन 7 मार्च गुरुवार को सेंसेक्स 33.40 अंक (0.05 फीसदी) की बढ़त लेकर 74,119.39 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी 19.50 अंक (0.09 फीसदी) की हल्की मजबूती के साथ 22,493.55 अंक पर रहा.

शुक्रवार को नहीं हुआ कारोबार

बीते सप्ताह में बाजार में सिर्फ 4 दिनों का ही कारोबार हुआ. 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार नहीं हुआ. हालांकि उसके बाद भी बाजार ने सप्ताह के दौरान फिर से नया इतिहास बनाया. गुरुवार को दोनों सूचकांक नए क्लोजिंग हाई लेवल पर रहे. अंतिम दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 74,245.17 अंक के और निफ्टी50 ने 22,525.65 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ.

रैली में इतना चढ़ गया बाजार

पिछले सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स पहली बार 74 हजार अंक के पार निकला. अभी दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांक अपने लाइफटाइम हाई लेवल के पास कारोबार कर रहे हैं. पिछले चार सप्ताह से चली आ रही लगातार रैली में सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 3-3 फीसदी ऊपर चढ़ने में कामयाब हुए हैं.

घरेलू मोर्चे पर आएंगे कई आंकड़े

अब आने वाले सप्ताह की बात करें तो बाजार को कई फैक्टर प्रभावित कर सकते हैं. 11 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान घरेलू मोर्चे पर अहम आर्थिक आंकड़े जारी होने वाले हैं. 12 मार्च मंगलवार को खुदरा महंगाई और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी होंगे. उसके बाद 14 मार्च को थोक महंगाई के आंकड़े सामने आएंगे. नए सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में 7 कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं, जबकि 5 नए शेयरों की बाजार पर लिस्टिंग होने वाली है.

असर डालने वाले बाहरी फैक्टर

विदेशी निवेशक एक बार फिर से लिवाली करने लगे हैं. पिछले सप्ताह के 4 में से 3 सेशन में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर लिवाल रहे. उनकी शुद्ध लिवाली 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की रही. बाहरी मोर्चे पर सप्ताह के दौरान जापान और ब्रिटेन जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के जीडीपी आंकड़े जारी होंगे. ब्याज दरों पर वैश्विक सेंट्रल बैंकों के रुख, कच्चे तेल के भाव और डॉलर में घट-बढ़ से भी बाजार पर असर दिख सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से इन म्यूचुअल फंडों में बढ़ने लगा निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget