एक्सप्लोरर

Market Outlook: बजट-वीक में सुधार के बाद फिर गिरा बाजार, इस सप्ताह प्रभावित करने वाले हैं ये फैक्टर

Share Market This Week: पिछले सप्ताह देश का नया बजट पेश हुआ था और उसके साथ ही बाजार ने लगातार दो सप्ताह की गिरावट से रिकवरी की थी...

घरेलू शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह ठीक नहीं रहा. बाजार ने लगातार दो सप्ताह की गिरावट के बाद बजट वाले सप्ताह में वापसी की थी, लेकिन उसके बाद फिर से बाजार के ऊपर गिरावट हावी हो गई है. 9 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में 0.67 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई.

सप्ताह के दौरान आई इतनी गिरावट

सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 167.06 अंक (0.23 फीसदी) की हल्की तेजी के साथ 71,595.49 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 64.55 अंक (0.30 फीसदी) की हल्की तेजी आई और यह 21,782.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ. पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 490.14 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट आई, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 71.3 अंक या 0.32 फीसदी गिरकर बंद हुआ.

ब्याज दरें नहीं कम होने से निराशा

पिछले सप्ताह के दौरान बाजार को प्रभावित करने वाला सबसे मुख्य फैक्टर रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक रहा. ब्याज दरों पर निर्णय लेने के लिए रिजर्व बैंक की एमपीसी की इस वित्त वर्ष की आखिरी बैठक पिछले सप्ताह के दौरान हुई, जिसके नतीजे गुरुवार की सुबह में सामने आए. रिजर्व बैंक के गवर्नर के द्वारा ब्याज दरों को फिर से स्थिर रखने के ऐलान के बाद गुरुवार को सेंसेक्स में 723.57 अंक यानी 1 फीसदी की गिरावट आई, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 212.55 अंक या 0.97 फीसदी गिरकर बंद हुआ.

बजट-वीक में आई थी ऐसी तेजी

उससे पहले बजट वाले सप्ताह में बाजार में बढ़िया तेजी देखने को मिली थी. 2 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान बाजार ने न सिर्फ लगातार दो सप्ताह से हो रहे नुकसान से उबरने में कामयाबी हासिल की, बल्कि वह इस साल में अब तक का सबसे अच्छा सप्ताह भी साबित हुआ. बजट-वीक के दौरान सेंसेक्स में 1,384.96 अंक (1.95 फीसदी) की और निफ्टी में 501.2 अंक (2.34 फीसदी) की तेजी आई थी.

आने वाले हैं कई बड़े आर्थिक आंकड़े

सोमवार 12 फरवरी से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान कई फैक्टर बाजार को प्रभावित करने वाले हैं. सप्ताह के दौरान कई अहम आर्थिक आंकड़े आने वाले हैं. पहले दिन 12 फरवरी को खुदरा महंगाई और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी होंगे. उसके बाद 14 फरवरी को थोक महंगाई के आंकड़े आएंगे. सप्ताह के दौरान कई कंपनियों के तिमाही परिणाम भी जारी होंगे. इनके अलावा वैश्विक बाजारों के रुख, कच्चे तेल के भाव और डॉलर-रुपये के समीकरण से भी बाजार पर असर होगा.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Business Idea: एक मशीन, कुछ रद्दी और 50000 रुपये से घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस
एक मशीन, कुछ रद्दी और 50000 रुपये से घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस
देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
GDP Growth: कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार
कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार
बिना ऑफिस और दुकान के शुरू करें अपना बिजनेस, होगी शानदार कमाई
बिना ऑफिस और दुकान के शुरू करें अपना बिजनेस, होगी शानदार कमाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
Embed widget