एक्सप्लोरर

Share Market Opening 24 May: वैश्विक बाजार में गिरावट का असर, खुलते ही गिरे सेंसेक्स-निफ्टी, बना हुआ है आईटी शेयरों का बुरा हाल

Share Market Open Today: इससे पहले घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही थी. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स मामूली 18 अंक की बढ़त में रहा था.

Share Market Opening on 24 May: वैश्विक बाजारों की गिरावट का असर आज बुधवार को घरेलू शेयर बाजार के ऊपर भी देखने को मिल रहा है. बाहरी फैक्टर्स के दबाव में दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने कारोबार की खराब शुरुआत की है. इसके चलते लगातार 3 दिनों की तेजी पर शुरुआती कारोबार में ब्रेक लग गया है.

प्री-ओपन में ही गिरा बाजार

घरेलू शेयर बाजार आज का कारोबार शुरू होने के पहले से ही गिरावट के संकेत दिखा रहा था. सिंगापुर में एनएसई निफ्टी का वायदा एसजीक्स निफ्टी (SGX Nifty) सुबह 0.45 फीसदी के नुकसान में कारोबार कर रहा था और इससे संकेत मिल रहा था कि घरेलू बाजार आज खराब शुरुआत कर सकता है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रो-ओपन सेशन (Pre-Open Session) में गिरे हुए थे. सेशन शुरू होने से पहले सेंसेक्स करीब 150 अंक के नुकसान में था, जबकि निफ्टी 50 अंक से ज्यादा गिरा हुआ था.

ऐसी रही आज की शुरुआत

सुबह 09:15 बजे जब बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स नुकसान में चला गया. शुरुआती कारोबार में यह करीब 250 अंक से ज्यादा के नुकसान के साथ 61,750 अंक के नीचे आ गया. निफ्टी करीब 75 अंक कमजोर होकर 18,275 अंक के पास कारोबार कर रहा था. आज के कारोबार में घरेलू बाजार में गिरावट बनी रहने की आशंका है.

वैश्विक बाजारों में बड़ी गिरावट

वैश्विक बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट का रुख दिख रहा है. मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.69 फीसदी की गिरावट आई थी, तो एसएंडपी 500 में 1.12 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, वहीं टेक फोकस्ड नासडैक कंपोजिट इंडेक्स 1.26 फीसदी के नुकसान में रहा था. आज के कारोबार में एशियाई बाजारों में भी ऐसा ही ट्रेंड दिख रहा है. जापान का निक्की 0.46 फीसदी गिरा हुआ है. चीन का शंघाई कंपोजिट 1.50 फीसदी से ज्यादा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग करीब 1.25 फीसदी के नुकसान में है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 0.20 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है.

सेंसेक्स की कंपनियां का ऐसा हाल

शुरुआती कारोबार की बात करें तो ज्यादातर बड़ी कंपनियों के शेयरों में ठीक-ठाक गिरावट दिख रही है. सुबह 09:20 बजे सेंसेक्स की 30 में से महज 5 कंपनियों के शेयर हरे निशान में थे. शुरुआती कारोबार में 25 कंपनियों के शेयर नुकसान में थे. आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. बैंकिंग और फाइनेंस शेयर भी नुकसान में हैं.

अच्छी हुई थी सप्ताह की शुरुआत

इससे पहले घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही थी. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स मामूली 18 अंक की बढ़त में रहा था और 61,981.79 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान एक समय यह 281.51 अंक तक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.60 अंक यानी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 18,348 अंक पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें: अडानी के शेयर होने लगे गुलजार, लौटी बहार, 4 कंपनियों का एमकैप 1-1 लाख के पार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget